{"_id":"6a457cd5cfb20239dd0bee56","slug":"mantras-resonated-in-sanskrit-schools-as-200-new-students-pledged-to-acquire-knowledge-of-the-16-samskaras-varanasi-news-c-20-vns1056-1450443-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: संस्कृत विद्यालयों में गूंजे मंत्र, 200 नए बटुकों ने लिया 16 संस्कारों के ज्ञानार्जन का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: संस्कृत विद्यालयों में गूंजे मंत्र, 200 नए बटुकों ने लिया 16 संस्कारों के ज्ञानार्जन का संकल्प
विज्ञापन
जिले के संस्कृत विद्यालयों में बुधवार को 200 से अधिक वेदपाठी बच्चों (बटुकों) का सामूहिक उपनयन (जनेऊ) संस्कार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। इस दौरान बच्चों ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण कर संस्कृत की शिक्षा आरंभ की।
कर्णघंटा स्थित गुर्जर छात्र सहायक समिति की ओर से चिदानंद संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय में 61 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार हुआ। कार्यक्रम के यजमान प्रबंधक यश नागर और मीनाक्षी नागर रहे, जबकि आचार्यत्व आचार्य विशाल पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी और विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी रहे। संतों और विद्वानों ने बटुकों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उपनयन संस्कार भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का सशक्त माध्यम है। इस दौरान अध्यक्ष अनिल शास्त्री, जगदीश भाई पटेल, अनिल शास्त्री और अंशुमान शाह मौजूद रहे।
दूसरी ओर, शिवाजी नगर कॉलोनी स्थित श्री स्वामी नारायणानंद तीर्थ वेद विद्यालय में 51 बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ। कार्यक्रम में डॉ. दिव्यचेतन ब्रह्मचारी ने बटुकों को वेदाध्ययन, नियमित संध्योपासना एवं सदाचारपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दी। विद्यालय के संरक्षक प्रो. श्रीकिशोर मिश्र और अध्यक्ष प्रो. रामनारायण द्विवेदी के विशिष्ट मार्गदर्शन में बटुकों को आचार-व्यवहार की शुचिता, गुरु-सेवा, राष्ट्र एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प दिलाया गया। स्वामी लखन स्वरूप ब्रह्मचारी ने स्वागत किया। प्रबंध समिति के सदस्य सुनील पाठक, मदन मोहन पांडेय और डॉ. वरुणेश चंद्र दीक्षित ने आभार व्यक्त किया।