{"_id":"5ae1ef354f1c1b57098b6a31","slug":"manoj-tiwari-target-rahul-gandhi-for-his-casting-cautch","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में होगा कास्टिंग काउच, राहुल गांधी को देना चाहिए जवाबः मनोज तिवारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में होगा कास्टिंग काउच, राहुल गांधी को देना चाहिए जवाबः मनोज तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रेणुका चौधरी के संसद में कास्टिंग काउच के बयान पर कहा कि यदि रेणुका चौधरी कह रही हैं तो कांग्रेस में कास्टिंग काउच है। राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए।
गुरुवार को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बिहार जा रहे प्रदेश अध्यक्ष ने वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा कि भाजपा को देश का सहयोग मिल रहा है।
कांग्रेस की 29 को दिल्ली में होने वाली रैली में मुंबई से ट्रेन के जरिए कार्यकर्ताओं के लाने के सवाल पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश का लोकतंत्र मजबूत हो गया है। कांग्रेस खतरे में है। कांग्रेस अपने को बचाने के लिए हाथ पैर मार रही है।
विज्ञापन
अगर 60 साल में वो भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जग गए होते तो उन्हें ट्रेन से बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती। महाभियोग की अपील पर कहा कि पहली बार देश ने देखा कि आरोपी बोल रहे हैं कि जज बदल दो। केजरीवाल पर कहा कि वह नकारात्मक बातें करते हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।
सलमान खुर्शीद के बयान पर कहा कि उनका बयान यह साबित करता है कि कांग्रेस खून खराबे की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि हर घर में खुशहाली आए।
कुशीनगर में हुए हादसे में मृत बच्चों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि रेलवे कोशिश कर रहा है मानवरहित क्रासिंग के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। बावजूद इसके लापरवाही से हादसे हो रहे हैं।