फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   manoj sinha inaugurates demu shed in varanasi

रेल राज्य मंत्री ने किया डेमू शेड का उद्घाटन, 123.26 करोड़ की लागत से हुआ तैयार

Tue, 29 Jan 2019 08:30 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Jan 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
manoj sinha inaugurates demu shed in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को वाराणसी के औड़िहार में डेमू शेड का उद्घाटन किया। वहीं दुल्लहपुर में टावर वैगन पी.ओ.एच. शेड का भी शिलान्यास किया। 
विज्ञापन

 
उद्घाटन समारोह में मनोज सिन्हा ने कहा कि यह डेमू शेड 123.26 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसमें आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। अब डेमू गाड़ियों का अनुरक्षण यहीं हो सकेगा और सहायक उद्योगों का विकास होगा। जिससे आसपास के लोगों को रोजगार मिलेगा। सिन्हा ने कहा कि भविष्य की जरुरतों को देखते हुए भारतीय रेल की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाए। 
विज्ञापन


जिसके अंतर्गत बड़े पैमाने पर बदलाव, दोहरीकरण, नई रेल लाइन, विद्युतीकरण और कारखानों की स्थापना प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ने भारतीय रेल की सभी बड़ी रेल लाइनों के विद्युतीकरण को स्वीकृति प्रदान की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश में रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश में रेलों के विकास के लिए साल 2009-14 तक 1109 करोड़ रुपये की तुलना में साल 2014-19 तक 5278 करोड़ रुपये का औसत वार्षिक आवंटन किया गया है, जो कि 376 प्रतिशत ज्यादा है। 

उत्तर प्रदेश में साल 2014 से अब तक 409 किमी. रेल लाइन का निर्माण, 614 किमी. लाइन का दोहरीकरण, 471 किमी. आमान परिवर्तन, 2156 किमी. रेल लाइनों का विद्युतीकरण करने के साथ 29 फ्लाइओवर का निर्माण किया गया है। 

रेल राज्य मंत्री सिन्हा ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे पर अधिकतर मीटर गेज की लाइनों को बड़ी लाइनों में बदला जा चुका है। मीटर गेज की बाकी बची लाइनों को बड़ी लाइन में बदलने का काम अंतिम चरण में है। 

रेलवे के छपरा-इलाहाबाद, भटनी-औड़िहार, औड़िहार-जौनपुर, इन्दारा-फैफना, मऊ-शाहगंज, सीतापुर छावनी-बुढ़वल खण्डों के दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है।

जबकि औड़िहार-वाराणसी-मंडुवाडीह रेल खण्ड का दोहरीकरण का काम पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त बुढ़वल-गोण्डा और डोमिनगढ़-गोरखपुर-कुसुम्ही तीसरी रनिंग लाइन, गोरखपुर-नकहा जंगल दूसरी रनिंग लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में आयोजित महाकुंभ में आने-जाने वाले श्रद्धालु की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 131 जोड़ी विशेष गाड़ियों का संचलन विभिन्न स्टेशनों से किया है। इसके अतिरिक्त मुंबई, पुणे और देश के अन्य महानगरों से इलाहाबाद के लिए विशेष गाड़ियों का संचलन कई स्नान पर्वों पर किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed