फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mann ki baat pm modi appeals to promote commentary in Sanskrit of cricket of batuks in varanasi

मन की बात: बटुकों का क्रिकेट और संस्कृत में कमेंट्री पीएम मोदी को पसंद आई, खेल मंत्रालय से की ये अपील

Sun, 28 Feb 2021 04:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Feb 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
Mann ki baat pm modi appeals to promote commentary in Sanskrit of cricket of batuks in varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala Graphics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह मन की बात में वाराणसी में पिछले दिनों में हुए बटुकों के क्रिकेट और संस्कृत में हुई कमेंट्री का जिक्र किया। मन की बात में पीएम मोदी ने स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री से क्षेत्रीय भाषाओं और संस्कृति को प्रोत्साहित करने की भी अपील की।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने भारतीय खेलों में क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री और निजी संस्थानों से इस बारे में विचार करने की अपील करता हूं। पीएम मोदी ने मन की बात के दौरान एक ऑडियो क्लिप सुनाया, जो वाराणसी में बटुकों के बीच खेले गए क्रिकेट के दौरान संस्कृत में हुई क्रिकेट कमेंट्री का था।
विज्ञापन


संत रविदास का किया स्मरण
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत गुरु रविदास का स्मरण किया। प्रधानमंत्री ने संत रविदास और वाराणसी की चर्चा करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं वहां से जुड़ा हुआ हूं। कहा कि संत रविदास जी के शब्द, उनका ज्ञान हमारा पथप्रदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास इस बात को कहते थे कि जो जैसा है वैसा ही चलता रहे, ऐसा नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mann ki baat pm modi appeals to promote commentary in Sanskrit of cricket of batuks in varanasi
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला

पीएमओ ने मांगी जानकारी
प्रधानमंत्री ने आज मन की बात में जिस क्रिकेट की बात की थी उसके बारे में पीएमओ ने भी कुछ दिन पहले जानकारी मांगी थी। जल्द ही विश्व फलक पर काशी का यह अनोख संस्कृत क्रिकेट नए कलेवर में नजर आएगा। संस्कृत में फलकम, कंदुकम और त्रिदंडम की यह नई कमेंट्री दुनिया को सुनने को मिलेगी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध शास्त्रार्थ महाविद्यालय की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन पिछले दस सालों से किया जा रहा है।

भारतीय संस्कृति और देवभाषा से जुड़ने के कारण हर साल होने वाला यह आयोजन काशी ही नहीं देश भर के संस्कृत, संस्कृति और क्रिकेट प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। केंद्र की मोदी सरकार संस्कृत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई स्तर पर प्रयास कर रही है। बटुकों के क्रिकेट के बारे में पीएमओ कार्यालय की रूचि भी उसी प्रयास का एक हिस्सा बताया जा रहा है।

Mann ki baat pm modi appeals to promote commentary in Sanskrit of cricket of batuks in varanasi
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में क्रिकेट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

धोती-कुर्ता और त्रिपुंड लगाकर खेलते हैं खिलाड़ी
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल के मैदान पर संस्कृत क्रिकेट के दौरान सभी खिलाड़ी पारंपरिक वेशभूषा धोती-कुर्ता और माथे पर त्रिपुंड लगाकर मैदान पर उतरते हैं। मैच की कमेंट्री भी संस्कृत में होती है तो अंपायर भी पारंपरिक परिधान में रुद्राक्ष की माला पहने अपना निर्णय देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed