फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manisha koirala worship in kashi vishwanath temple

फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने काशी विश्वनाथ दरबार में नवाया शीश

Sun, 09 Dec 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 09 Dec 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
Manisha koirala worship in kashi vishwanath temple
फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला - फोटो : amar ujala
मशहूर फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला शुक्रवार की शाम काशी पहुंची और शनिवार की सुबह बाबा दरबार में पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही अपने स्वास्थ्य के लिए कामना भी की।
विज्ञापन

पूजन अर्चन करने के बाद अभिनेत्री बाबा दरबार से मां अन्नपूर्णा के दरबार पहुंची जहां उन्होंने मां भगवती का विधि विधान से कुमकुम पूजन किया।

मंदिर के उप महंत शंकर पुरी ने उन्हें अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह और प्रसाद भेंट किया। उप महंत ने बताया कि वो कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं। दिसंबर 2012 में उन्होंने कैंसर को मात देते हुए नई जिंदगी की शुरुआत की।
विज्ञापन


मनीषा किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने बनारस आईं थीं। मंदिर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने हाथ जोड़कर सभी समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके अलावा उन्होंने घाटों पर चाय पी और बोटिंग का भी आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगाभ्यास के अलावा अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती भी की और कुल्हड़ में चाय का भी आनन्द लिया। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने मनीषा कोइराला को काशी के विकास पर आधारित पुस्तक मेरी काशी विकास के पथ पर भेंट की। मिंट हाउस पर राम भंडार में कचौड़ी, मगदल खाया। नंदू पाल की चाय और राम सिंह के पान का स्वाद भी लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed