फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manish Murder Case Auspicious Ceremonies in Village Postponed Lawyers Stage Road Blockade Demand Arrest

मनीष हत्याकांड : गांव में टल गए मांगलिक कार्यक्रम, अधिवक्ताओं ने किया चक्काजाम; बोले-48 घंटे में हो गिरफ्तारी

Sat, 02 May 2026 12:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 12:54 AM IST
सार

Varanasi News: चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर गांव में पहुंच गए। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मोबाइल पर अधिवक्ताओं को समझाया और 48 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। शनिवार को 10 बजे कार्यालय में अधिवक्ताओं को बुलाया है। आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने जाम समाप्त किया। 

विज्ञापन
Manish Murder Case Auspicious Ceremonies in Village Postponed Lawyers Stage Road Blockade Demand Arrest
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime: फूलपुर थाना क्षेत्र के भरथरा घमहापुर में युवा उद्यमी मनीष सिंह की हत्या के बाद छावनी में तब्दील गांव में मांगलिक कार्यक्रम भी टल गए। बहुत से लोगों ने दूसरे गांव में जाकर मांगलिक कार्यक्रमों को करवाया है। 

विज्ञापन


उधर, 25 हजार के इनामी आरोपी मनीष राजभर की एक मई को होने वाली शादी भी टूट गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग और पुलिस के खिलाफ सेंट्रल बार के बैनर चलते अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। आधे घंटे तक चक्काजाम किया। 

विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने 5 नामजद और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने गांव के बाहर बाबतपुर-जमालापुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। आधे घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। 

भरथरा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव छावनी में तब्दील है। माहौल इतना तल्ख है कि बहुत से लोगों ने अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। गांव में दो दिन पहले एक बेटी की शादी थी, गांव का माहौल देख परिजनों ने अपने घर से शादी नहीं की और रिश्तेदार के यहां शादी कराई। 

विज्ञापन

अन्य कई लोगों ने अपने मांगलिक कार्यक्रमों को अगले कुछ दिनों के लिए टाल दिया है।  युवा उद्यमी मनीष सिंह के घर 5वें दिन रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य अंबरीष सिंह भोला ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। भाजपा नेता व उद्यमी रजनीकांत मिश्रा बबलू ने परिजनों को एक लाख रुपये का चेक दिया। 

कोर्ट में सरेंडर की फिराक में आरोपी : 25-25 हजार रुपये के इनामी आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है। वह अधिवक्ताओं के संपर्क में हैं। इसकी सुगबुगाहट मिलते ही एसओजी और फूलपुर थाने की पुलिस सतर्क हो गई। शुक्रवार को डीसीपी गोमती जोन नीतू कात्यायन ने फूलपुर थाने में गठित टीमों के साथ बैठक की। एक घंटे तक गिरफ्तारी को लेकर विशेष दिशानिर्देश दिए। घमहापुर निवासी दो भाइयों आशीष, मनीष समेत दीपक , गोविंद , नागेंद्र राजभर पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।

25-25 हजार के इनामी पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर क्राइम ब्रांच समेत अन्य टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। - नृपेंद्र कुमार, एडीसीपी गोमती जोन

विज्ञापन

6 दिन में 3 विधायक, 3 एमएलसी, पूर्व सांसद व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे भरथरा
मनीष सिंह हत्याकांड के बाद छह दिन में गांव में नेताओं और जनप्रतिनिधियों का लगातार आना-जाना लगा रहा। विभिन्न राजनीतिक दलों के कई बड़े नेता, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन के लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। सभी की मांग एक ही रही कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी हो और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा मिले। 

इन छह दिनों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, सैय्यदराजा विधायक सुशील सिंह और रोहनिया विधायक सुनील पटेल रहे। जौनपुर के एमएलसी ब्रिजेश सिंह प्रिंशु, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी विनीत सिंह, पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह और पूर्व एमएलसी ब्रिजेश सिंह भी गांव पहुंचे।

सैय्यदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ और वीडीए बोर्ड सदस्य अंबरीष सिंह भोला समेत कई सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने भी परिवार से संवेदना व्यक्त की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed