फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manish Murder Case 16 People Karni Sena Workers Arrested Ahead of Protest Forces Deployed

मनीष हत्याकांड: प्रदर्शन से पहले करणी सेना के 12 कार्यकर्ता सहित 16 लोग अरेस्ट, फोर्स तैनात; कार्रवाई

Wed, 06 May 2026 06:42 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 06 May 2026 06:42 PM IST
सार

Varanasi News: युवा उद्यमी मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर जनप्रतिनिधि लगातार उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। परिजनों से बातचीत करने के साथ ही आश्वासन दे रहे हैं। इस बीच, विभिन्न संगठनों के लोग प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Manish Murder Case 16 People Karni Sena Workers Arrested Ahead of Protest Forces Deployed
घमहापुर गांव में तैनात फोर्स। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: पिंडरा क्षेत्र में फूलपुर थाना अंतर्गत घमहापुर में हुए मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर बुधवार को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले ही पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए 16 लोगों को हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई बाबतपुर चौराहे पर करणी सेना द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शन को देखते हुए की गई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, करणी सेना के राकेश सिंह सहित 12 लोगों को जंसा थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया, जबकि केसरिया भारत संगठन के गौरीश सिंह सहित चार लोगों को बाबतपुर चौराहे से पकड़कर कैंट थाने भेजा गया। बताया जा रहा है कि विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता हत्याकांड के विरोध में बड़ी संख्या में जुटकर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

प्रशासन को आशंका थी कि प्रदर्शन के चलते बाबतपुर चौराहे पर भारी भीड़ एकत्र हो सकती है, जिससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस ने मौके पर भारी संख्या में बल तैनात कर रखा था और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास भी किया गया।

हालांकि, स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए सभी प्रमुख लोगों को हिरासत में ले लिया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में अव्यवस्था फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस दौरान मौके पर पुलिस कमिश्नर, तीनों जोन के डीसीपी, एसीपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत बाबतपुर से लेकर घमहापुर तक करीब एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed