फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manikarnika Ghat route of dead bodies vehicles going to changed in varanasi

ध्यान दें: अब मैदागिन से गोदौलिया रास्ते पर नहीं गूंजेगा राम नाम सत्य है, मणिकर्णिका घाट जाने का बदला रास्ता

Thu, 28 Mar 2024 08:25 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 28 Mar 2024 08:25 AM IST
सार

मणिकर्णिका घाट जाने वाले शव वाहनों का रूट बदल दिया गया है। अब घाट जाने वाले शव वाहनों को भदऊ चुंगी, राजघाट होकर महिषासुर घाट से जाना होगा। रूट डायवर्ट करने का  निर्देश डीएम ने निरीक्षण करने के बाद दिया। साथ ही उन्होंने घाट पर शेड लगाने को कहा। 

विज्ञापन
Manikarnika Ghat route of dead bodies vehicles going to changed in varanasi
मणिकर्णिका घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिकर्णिका घाट पर जाने वाले शव वाहनों का रास्ता बदल दिया गया है। अब तक मैदागिन-गोदौलिया मार्ग से घाट पर पहुंचते थे। अब नई व्यवस्था में भदऊ चुंगी, राजघाट होकर महिषासुर घाट जाना होगा। यहां से मणिकर्णिका घाट पहुंच सकेंगे। डीएम एस राजलिंगम ने निरीक्षण कर इस संबंध में निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम एस राजलिंगम, एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर एस चनप्पा ने चौकाघाट, महिषासुर घाट, मैदागिन चौराहा का निरीक्षण किया। कहा कि शव वाहनों को भदऊ चुंगी होते हुए महिषासुर घाट पर जाना होगा। यहां पर तीन एनडीआरएफ की बोट लगाई गई है। यह पूरी तरह निशुल्क रहेगी, यह शव व शव के साथ आए लोगों को जल मार्ग के रास्ते मणिकर्णिका घाट पर पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन




एडिशनल सीपी ने कहा कि पुलिस अफसर सहानभूति के साथ शव लेकर आने वाले लोगों को समझा बुझाकर चयनित किए नए मार्गों की ओर भेजेंगे। नगर निगम को निर्देश दिए गए कि शव लेकर आने वालों के विश्राम के लिए महिषासुर घाट पर एक बड़ा शेड लगवाएं। इस दौरान दोनों अफसरों ने खुद की मौजूदगी में कई शवों को बोट के माध्यम से मणिकर्णिका घाट पर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed