फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manikarnika Ghat design will change from opinion of experts in varanasi

Varanasi News: मणिकर्णिका घाट की बदलेगी डिजाइन, 22 की जगह शवों के लिए बनेंगे 18 प्लेटफॉर्म

Mon, 03 Feb 2025 02:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 03 Feb 2025 02:13 PM IST
सार

मणिकर्णिका घाट की डिजाइन बदलेगी। यहां 22 की जगह अब शवों के लिए 18 प्लेटफाॅर्म बनेंगे। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले मिट्टी की जांच कराई गई। इसकी रिपोर्ट के आधार पर डिजाइन को लेकर विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। 

विज्ञापन
Manikarnika Ghat design will change from opinion of experts in varanasi
मणिकर्णिका घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिकर्णिका घाट पर बनने वाले अत्याधुनिक शवदाह गृह के निर्माण की डिजाइन में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। यहां पर पहले 22 शवों को जलाने के लिए प्लेटफॉर्म बनाए जाने थे, लेकिन गंगा किनारे की मिट्टी दलदली होने के कारण अब 18 प्लेटफॉर्म बनाने पर सहमति जताई गई है।

विज्ञापन


कार्यदायी एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य शुरू होने से पहले मिट्टी की जांच कराई गई। लैब रिपोर्ट में मिट्टी दलदली निकली इसकी वजह से यहां पर बहुत गहरी पाइलिंग कराने से खतरा होगा। इसे देखते हुए शवों के प्लेटफॉर्म की संख्या घटाई जा रही है। इसके लिए अब दूसरी डिजाइन से काम कराया जाएगा। 
विज्ञापन


जी प्लस वन के हिसाब से निर्माण होगा, लेकिन भविष्य में जरूरत को ध्यान में रखकर अतिरिक्त पाइलिंग की जाएगी। गंगा किनारे की मिट्टी दलदली होती है। ऐसी स्थिति में पाइलिंग की गहराई अधिक करनी पड़ती है। यहां पर तकरीबन 15 से 20 मीटर नीचे तक पाइलिंग कराई गई। जहां-जहां सख्त मिट्टी मिली वहां तक पाइलिंग कराई गई, ताकि बाढ़ के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न आने पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल घाटों पर रखे मलबे को हटाया जा रहा है ताकि काम के लिए जगह मिल सके। मणिकर्णिका पर 29350 वर्गफीट पर काम कराया जाना है। यहां 25 मीटर ऊंची चिमनी भी बनाई जाएगी ताकि चिता की राख आसपास के घरों में न जाए। शवों के स्नान के लिए पवित्र जलकुंड, अपशिष्ट ट्रॉलियां, मुंडन क्षेत्र होंगे। 

चारों तरफ से कवर दाह संस्कार क्षेत्र में पांच बर्थ, सर्विस एरिया, अपशिष्ट संग्रह की व्यवस्था, सीढ़ियों, वेटिंग एरिया, भूतल पर पंजीकरण कक्ष, खुले में दाह संस्कार के लिए 18 प्लेटफॉर्म, लकड़ी भंडारण क्षेत्र, सामुदायिक प्रतीक्षा कक्ष, दो सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। यहां पूरा निर्माण कार्य चुनार और जयपुर के पत्थरों से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed