फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mango

लंदन भेजा गया बनारसी आम

Mon, 15 Jun 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
mango
वाराणसी/राजातालाब। जिला प्रशासन और एपीडा के सहयोग से रविवार को राजातालाब के कार्गों सेंटर से बनारसी आम की कई प्रजातियों की पहली खेप लंदन के लिए रवाना की गई। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रविवार को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा), जिला प्रशासन एवं उद्यान विभाग के प्रयासों से डेढ़ मीट्रिक टन लंगड़ा, रामखेड़ा, दशहरी प्रजाति के आमों की पहली खेप लंदन भेजी गई। रहमान खेड़ा में पैकिंग के बाद लखनऊ हवाई अड्डे से एयर इंडिया के विमान से दिल्ली के रास्ते लंदन जाएगा। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहायक महाप्रबंधक डॉ सीबी सिंह ने बताया कि बनारस को निर्यातक हब बनाने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। दुबई और लंदन में आम की पहली खेप भेजा जाना इसकी शुरुआत है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा ओमान, मस्कट और यूरोप के कई देशों में उत्पादों का निर्यात किया जाएगा। जिसमें चंदौली के काले राइस को भी शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राजातालाब विक्रमादित्य सिंह मलिक, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट----------
परिशेबल कार्गो सेंटर में पैकेजिंग सेंटर बनाने की तैयारी
पैकेजिंग की सुविधाएं न होने से आम को पहले लखनऊ के मैंगो पैकहाउस रहमान खेड़ा में भेजना पड़ता है। मगर रविवार को आयुक्त दीपक अग्रवाल ने राजातालाब स्थित पेरिशबल कार्गो सेंटर में ही आगामी एक माह के अंदर औद्यानिक उत्पादों के पैकेजिंग के लिए पैकहाउस स्थापित कराये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्गो सेंटर में वेट सोइल्टिंग एवं ग्रेडर मशीन लगी हुई है। पैकेजिंग की व्यवस्था हो जाने पर कार्गो सेंटर राजातालाब में ही पैक होकर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से ही सीधे विदेशों तक भेजा जा सकेगा। आम निर्यातक किसान शार्दुल, राजेश्वर सिंह, सत्येंद्र कुमार, विकास सिंह एवं अमन ने बताया कि विदेशों में भेजे जाने के कारण उनके आम का सही मूल्य उन्हें मिलने लगा है। पहले 20 से 25 रुपये प्रति किलो स्थानीय बाजार में बेचते थे अब उसी आम की कीमत 45 रुपये प्रति किलो मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed