{"_id":"5e3d63998ebc3ee61111bd9e","slug":"manglik-program-included-three-dozen-people-involved-in-food-poisoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगलिक कार्यक्रम शामिल आए तीन दर्जन लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगलिक कार्यक्रम शामिल आए तीन दर्जन लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार
Fri, 07 Feb 2020 06:48 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 07 Feb 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
1
सोनभद्र जिले के कुसरट गांव में शुक्रवार की सुबह मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आये रिश्तेदारों समेत करीब तीन दर्जन लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। इनमें से कई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है खाने में कुछ हानिकारक पदार्थ होने से लोग बीमार हुए। कुसरट गांव के वेदप्रकाश सिंह पटेल के पुत्री की नौ फरवरी को शादी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को उसी के तिलकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सक्तेशगढ़ जाना था। तभी सुबह अचानक कुछ लोग पेट दर्द की शिकायत करने लगे। गांव में ही इलाज के के बाद लोग तिलक चले गए। इसी दौरान घर में महिलाओं और तिलक चढ़ाने गये लोगों में से करीब तीन दर्जन लोगों की तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी। लोगों के पेट दर्द और उल्टी-दस्त होने लगी।
विज्ञापन
आस-पास में इलाज के बाद आनन-फानन में जामगांव स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों की टीम भी गांव पहुंच गयी और एंबुलेंस के जरिए गंभीर रूप से बीमार लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया तथा शेष का गांव में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन