{"_id":"61e471892869a026247e3cc5","slug":"mangala-gauri-s-kalash-yatra-turned-out-annakoot-makeup-happened-varanasi-news-vns633943750","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकली मंगला गौरी की कलश यात्रा, हुआ अन्नकूट शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकली मंगला गौरी की कलश यात्रा, हुआ अन्नकूट शृंगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां मंगला गौरी के मंदिर की कलश यात्रा रविवार को धूमधाम से निकली। पालकी पर सवार मां के भव्य स्वरूप को देखने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। रास्ते पर श्रद्धालुओं ने माता की मनोहर झांकी आरती भी उतारी।
रविवार को बैंड और शहनाई की मंगल धुन के बीच शोभायात्रा निकाली गई। मंगला आरती के अन्नकूट शृंगार के उपलक्ष्य में टाउनहाल से पालकी पर सवार मां की मनोहारी झांकी की जगह-जगह आरती उतारी गई। विविध रास्तों से होते हुए शोभायात्रा मंगलागौरी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में लगभग 200 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं।
शोभायात्रा टाउनहाल, मैदागिन, विश्वेश्वरगंज, भैरोनाथ, गोलघर, बुलानाला, नीचीबाग, ठठेरी बाजर, चौखंभा, बीबी हटिया, ब्रह्माघाट, दुर्गाघाट, दूध विनायक होते हुए मंगला गौरी मंदिर पहुंची। मंदिर के महंत पं. नारायण गुरु ने बताया कि अन्नकूट शृंगार पिछले 50 वर्षों से किया जा रहा है। हर साल माता की भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। शाम को मां मंगलगौरी को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया।