फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manduadih, city station to be beautified

संवारेंगे सिटी, मंडुवाडीह स्टेशन

Wed, 07 Jan 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Wed, 07 Jan 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Manduadih, city station to be beautified
पीएम के संसदीय क्षेत्र में कैंट के साथ ही वाराणसी सिटी और मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन को भी संवारा जाएगा। इसके लिए रेलवे प्रशासन विस्तृत मास्टर प्लान तैयार कराएगा। पचास साल आगे की सोचकर इस पूरे प्लान को अंतिम रूप देने की तैयारी है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड से मंजूरी प्राप्त होने के बाद इसे कार्यरूप में परिवर्तित कर दिया जाएगा। मंगलवार को यहां निरीक्षण पर आए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि मंडुवाडीह में पांच और वाराणसी सिटी में चार अतिरिक्त प्लेटफार्म व फुट ओवरब्रिज बनाएं जाएंगे। मंडुवाडीह और सिटी स्टेशन को इस तरह विकसित किया जाएगा कि कैंट पर ट्रेनों के दबाव को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडुवाडीह स्टेशन पर ककरमत्ता की तरफ भी प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। जीएम ने बताया कि मंडुवाडीह स्टेशन के लिए जो पहले प्लान तैयार कराया गया है, अब फेरबदल कर उसे नए सिरे से अंतिम रूप दिया जाएगा।


पचास साल आगे की सोचकर यह मास्टर प्लान बनेगा ताकि यात्रियों को भविष्य में परेशानियों से जूझना न पड़े। बताया कि वाराणसी मंडल में यात्री सुविधाओं के विकास के लिए दस करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। डेढ़ साल के अंदर छपरा से वाराणसी तक दोहरीकरण का कार्य पूरा करा  लिया जाएगा। इलाहाबाद से मंडुवाडीह तक विद्युतीकरण के लिए धन प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed