फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mand dead body found at hanged in tree in saraikhwaja jaunpur

जौनपुर : पेड़ से लटकी मिली लाश, छोटे भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 18 Aug 2019 05:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 18 Aug 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
mand dead body found at hanged in tree in saraikhwaja jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के सरायख्याजा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव मे शनिवार रात को अवधेश गौतम(35) ने शीशम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह परिवार के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव के अवधेश चार भाई थे। उसकी शादी हो चुकी थी, जिससे उसके तीन बच्चे थे। अवधेश अपनी पत्नी के साथ सिलाई का काम करता था। वह अपने घर से थोड़ी दूरी पर झोपड़ी में रहता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : चंदौली : दाह संस्कार कर लौट रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बरसाई लाठी, यह थी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई प्रवेश ने कि चार साल पहले गांव के एक परिवार ने हमारी जमीन गिरवी रख ली थी। जमीन में पेड़-पौधे भी लगा दिए थे। जमीन का पैसा देने पर जमीन छोड़ नहीं रहे हैं।

पुलिस को सूचना होने पर पुलिस ने पैसा वापस कराकर मेरी जमीन वापस करा दी लेकिन जमीन का लेने वाला व्यक्ति आए दिन धमकी देता रहा। शनिवार शाम को मेरे बड़े भाई घर में खाना बना रहे थे। उसी समय हमलावारों ने पहुंच कर अवधेश को मारा-पीटा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें : उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर होगा शहनाई का दंगल, कई दिग्गज होंगे शामिल

मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को समझाबुझाकर शांत कराया। लेकिन सुबह रविवार को झोपड़ी के पास ही शीशम के पेड़ में मेरे बड़े भाई की लाश लटकती दिखाई दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

एसओ सरायख्वाजा योगेंद्र यादव ने बताया कि प्रवेश ने तीन के खिलाफ तहरीर दी है। अभी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : जूता व्यापारी की हत्या के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed