{"_id":"42535c1369cc46cd85dc4878df37e3cd","slug":"manager-s-wife-and-daughter-were-missing-from-ip-mall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपी मॉल से लापता हुईं मैनेजर की पत्नी और बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपी मॉल से लापता हुईं मैनेजर की पत्नी और बेटी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Sun, 05 Apr 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली में हिंडाल्को की इकाई महान एल्यूमिनियम के प्रोजेक्ट मैनेजर यशवंत सिंह की पत्नी आरती और बेटी स्मिता शुक्रवार की दोपहर सिगरा स्थित आईपी मॉल से लापता हो गईं। दोनों अपनी कार से खरीदारी करने वाराणसी आई थी। चालक को बाहर खड़ा कर दोनों मॉल में चली गई।
काफी देर तक बाहर नहीं आई तो चालक ने यशंवत को सूचना दी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद में आरती कहीं चली गई हैं। सूत्रों की मानें तो आरती की लोकेशन गुजरात में मिली है। सिंगरौली में प्रोजेक्ट मैनेजर यशवंत सिंह की पत्नी आरती अपनी 14 साल की बेटी स्मिता के साथ खरीदारी करने शुक्रवार को इनोवा गाड़ी से वाराणसी पहुंची।
दोपहर करीब एक बजे चालक जुबैर को बाहर छोड़ मां और बेटी आईपी मॉल में गईं। काफी देर तक दोनों नहीं लौटी तो जुबेर परेशान हो गया। उसकी सूचना के बाद यशवंत वाराणसी पहुंचे। उनकी शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। शनिवार की दोपहर एसएसपी जोेंगेद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने यशवंत से घटना के बाबत पूछताछ भी की।
विज्ञापन
एसएसपी का कहना है यशवंत ने अपहरण का आरोप नहीं लगाया है। नाबालिग बेटी भी लापता हुई है इसलिए अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। पता चला कि यशवंत और आरती के बीच पिछले एक महीने से बातचीत नहीं हो रही थी। पारिवारिक विवाद की वजह से ही आरती नाराज होकर कहीं गई हैं। जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा।