फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Management college bus overturned, driver injured, student slightly injured

Varanasi News: मैनेजमेंट कॉलेज की बस पलटी, ड्राइवर घायल, छात्रा को आई मामूली चोट

Sat, 04 Apr 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Management college bus overturned, driver injured, student slightly injured
छात्रा को छोड़ कॉलेज के कर्मचारी चालक को साथ लेकर चले गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र में घोंसिला गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे शुक्रवार दोपहर बाद बाबतपुर के मैनेजमेंट कॉलेज की एक बस पलट गई। जिसमें बस चालक को गंभीर चोट आई। बस में सवार मैनेजमेंट की छात्रा को मामूली चोट आई। राज स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस की एक मिनी बस छात्राओं को छोड़ते हुए दोपहर बाद घटनास्थल पर पहुंची। बस में सिर्फ एक छात्रा अनु चौबे चक्का थाना बड़ागांव ही सवार थी। लोगों ने बताया कि बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चल रहा था। जिससे असंतुलित होकर बस पलट गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने छात्रा और चालक को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे कॉलेज के कर्मचारी चालक को लेकर चले गए जबकि छात्रा को छोड़ दिया। छात्रा को रतन विजय मिश्रा अपने घर लेकर चले गए। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को बुलाकर सौंप दिया। लोगों का आरोप था कि छात्रा को मौके पर छोड़कर केवल चालक को ले जाना कॉलेज प्रबंधन का रवैया ठीक नहीं था। थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article