फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man reached police station with mother and wife sprinkling petrol on his body in jaunpur

शरीर पर पेट्रोल डाल मां और पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचा शख्स, माचिस निकाली और फिर...

Sat, 28 Dec 2019 04:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 28 Dec 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
Man reached police station with mother and wife sprinkling petrol on his body in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक व्यक्ति बाउंड्रीवाल ढहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर गुरुवार को शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर पत्नी और मां के साथ कोतवाली पहुंच गया। वह माचिस निकाल कर तीली जलाने वाला ही था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसका शांति भंग में चालान कर दिया। बाद में एसडीएम ने उसे जेल भेज दिया। वहीं उसकी पत्नी और मां को पुलिस ने घर पहुंचा दिया। घटना से कोतवाली में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बारीगांव नेवादा निवासी संतोष तिवारी का पड़ोसी से रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। संतोष का आरोप है कि रास्ते को लेकर उसका और पड़ोसी से समझौता हुआ था।
विज्ञापन


उसी समझौते के आधार पर उसने चारदीवारी का निर्माण कराया था। लेकिन पिछले सप्ताह मनबढ़ पड़ोसियों ने उसे ढहा दिया। उसने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस के साथ एसडीएम से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध संतोष बृहस्पतिवार को अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर माँ जड़ावती व पत्नी कंचन देवी के साथ कोतवाली पहुंच गया। वहां वह माचिस निकाल कर तीली जलाने जा रहा था कि वहां मौजूद सिपाहयों ने उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने संतोष का शांति भंग में चालान कर दिया।

एसडीएम ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि उसकी मां व पत्नी को घर भेज दिया गया। सीओ अवधेश शुक्ला का कहना है कि राजस्व के मामले में पुलिस सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। जब तक एसडीएम का कोई आदेश पुलिस को नहीं मिल जाता है, वह कुछ नहीं कर सकती। कोतवाली में आत्मदाह की कोशिश करने वाले का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed