{"_id":"5caf1432bdec22143356e310","slug":"man-raped-with-eight-year-old-girl-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से घर जा रही आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, गांव के ही युवक ने की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से घर जा रही आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, गांव के ही युवक ने की दरिंदगी
Thu, 11 Apr 2019 03:55 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 11 Apr 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के गांव के ही एक युवक ने उसके साथ हैवानियत की है। इसके बाद युवक बच्ची को बदहवास हाल में छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आठ साल की बच्ची गुरुवार दोपहर स्कूल से घर जा रही थी। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे उसके गांव के ही एक युवक ने बच्ची को दबोच लिया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जा कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद बच्ची को बदहवास हालत में छोड़ कर युवक फरार हो गया। बच्ची किसी तरह अपने घर पर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है।