फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man pushes former pradhan death on spot due to fall in azamgarh

मनबढ़ ने पूर्व प्रधान को दिया धक्का, गिरने से मौके पर हुई मौत

Mon, 25 May 2020 04:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 25 May 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
Man pushes former pradhan death on spot due to fall in azamgarh
demo pic

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में सोमवार की सुबह सार्वजनिक रास्ते पर गड्ढा खोदकर रोके गए आवागमन को शुरू कराने पहुंचे पूर्व प्रधान को मनबढ़ ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। अंदरुनी गंभीर चोट लगने से पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना के समय मौके पर गांव के वर्तमान प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद थे। पूर्व प्रधान की मौत के बाद हड़कंप मच गया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन



मृत पूर्व प्रधान राममूरत(60) फूलपुर कोतवाली के जमालपुर गांव के निवासी थे। राममूरत के घर वालों के मुताबिक गांव का रहने वाला एक मनबढ़ किस्म का युवक सार्वजनिक रास्ते पर गड्ढा करके आवागमन बाधित कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर राममूरत के अलावा वर्तमान प्रधान रामचंद्र के अलावा पूर्व प्रधान राममूरत सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढा खोद रहे युवक को राममूरत ने मना किया, लेकिन मनबढ़ किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। इस दौरान राममूरत और मनबढ़ के बीच कहासुनी होने लगी। तभी मनबढ़ ने लोगों के समझ रामूरत को जोर का धक्का दे दिया। जिससे राममूरत जमीन पर गिर गए। उन्हें अंदरुनी गंभीर चोटें लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मनबढ़ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पूर्व प्रधान की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पीएम रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed