फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man lying under car to hide from police going to mumbai varanasi airport

वाराणसी एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, मुंबई जा रहे शख्स को पुलिस ने रोका तो कार के सामने लेटा

Sat, 03 Aug 2019 06:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 03 Aug 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
man lying under car to hide from police going to mumbai varanasi airport
सादा वर्दी में शख्स के पास खड़े पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स को पकड़ने को लिए पुलिस को कई पापड़ बेलने पड़े। वह शख्स पुलिस के हाथ ना आने के लिए एयरपोर्ट पर खड़ी कार के सामने लेट गया।

विज्ञापन


आजमगढ़ निवासी रेहान अपने पिता इसरार अहमद के साथ मुंबई जाने के लिए वह शनिवार को दोपहर वाराणासी एयरपोर्ट पर पहुंचा। एयरपोर्ट से वह स्पाइसजेट के विमान एसजी247 से मुंबई जाने वाला था। वह एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल बिल्डिंग में स्थित चेकिंग काउंटर पर मौजूद था।
विज्ञापन


उसी समय बड़ागांव थाने की पुलिस ने उसे पकड़ लिया और टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर लेकर आई। पुलिस सादा वर्दी में थी, जिसके कारण लोगों ने विरोध किया। लेकिन पुलिस का मामला होने के चलते लोग शांत हो गए। एयरपोर्ट के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर निकलते ही युवक हंगामा करने लगा और पुलिसकर्मियों के साथ जाने से इंकार कर दिया और एक वाहन के सामने लेट गया। इस दौरान वहां काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। उसके बाद पुलिस उसे पकड़कर बड़ागांव थाने ले गई।

बड़ागांव एसओ ने बताया कि युवक ने 30 जून को आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में 12 लाख रूपये की छिनैती को अंजाम दिया था। रेहान शनिवार को मुंबई जाने की फिराक में था। आरोपी शख्स आजमगढ़ के सरायमीर का रहने वाला है। बड़ागांव पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर फूलपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed