{"_id":"5eccd8e58ebc3e909f68f778","slug":"man-fell-in-ganga-for-suicide-stalled-with-payment-and-borrowers-in-mirzapur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का दर्द: रुकी पेमेंट और कर्जदारों से परेशान युवक ने गंगा में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का दर्द: रुकी पेमेंट और कर्जदारों से परेशान युवक ने गंगा में लगाई छलांग
Tue, 26 May 2020 02:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 26 May 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
मिर्जापुर-औराई मार्ग पर स्थित शास्त्री पुल से कर्ज में डूबे युवक ने बाइक को पुल पर खड़ा कर मंगलवार की सुबह गंगा में छलांग लगा दी। गंगा घाट पर मौजूद नाविकों ने युवक को बचा लिया।
विज्ञापन
भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी मनोज यादव पुत्र बैजनाथ यादव यादव ने बताया कि पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी का कार्य करता है। लॉकडाउन के कारण नुकसान व भुगतान नहीं हो पा रहा है। काम कराने के लिए कुछ साहूकारों से कर्ज में लिया है।
विज्ञापन
अब रुपये न दे पाने की स्थिति में साहूकारों द्वारा परेशान किया जा रहा है। इससे मानसिक तनाव से ग्रसित होकर शास्त्री पुल से गंगा में कूदकर आत्महत्या करने जा रहा था। घाट पर मौजूद नाविकों ने बचा लिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे शास्त्री ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी अजय विक्रम यादव युवक को चौकी पर लेकर आए और परिजनों को सूचना दी।