फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man dies under suspicious circumstances in Sarnath varanasi police interrogating wife in custody

हत्या की आशंका: सारनाथ में कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

Sun, 24 Oct 2021 07:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Oct 2021 07:55 PM IST
सार

सारनाथ क्षेत्र के रुपनपुर स्थित मलिन बस्ती निवासी लोहे की कढ़ाही बनाने का कारीगर मनोज रविवार सुबह अपने घर में मृत मिला। शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले। मनोज के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 

विज्ञापन
man dies under suspicious circumstances in Sarnath varanasi police interrogating wife in custody
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के रुपनपुर स्थित मलिन बस्ती निवासी कारीगर मनोज कुमार (45)संदिग्ध हाल में मौत हो गई। रविवार सुबह कमरे में मृत अवस्था में पड़े मनोज के शरीर पर काफी जख्म थे। नाक और कान से खून बहा हुआ था तो वहीं गले में दुपट्टा लपटा हुआ था। उसके सिर पर किसी वजनी वस्तु से वार भी किया गया। मनोज के छोटे भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मौके पर डीसीपी वरुणा, एसीपी सारनाथ और फारेंसिक टीम ने छानबीन की। पुलिस मृतक की पत्नी सहित एक अन्य से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


लोहटिया में लोहे की कढ़ाही बनाने का कारीगर मनोज कुमार रुपनपुर स्थित मलिन बस्ती में सपरिवार रहता था। पत्नी मधु ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शनिवार रात मनोज घर आए तो मुझे दो हजार रुपए। खाना खाने के बाद अंदर टीन शेडनुमा कमरे में सोने चले गए और दो बेटियों व एक बेटा संग हम बाहर के कमरे सोने चले गए।
विज्ञापन


सुबह जब उठे तो देखा कि चौकी पर मनोज मृत अवस्था में पड़े हुए थे। इसी बीच पड़ोसियों की सूचना पर मनोज की भदऊ चुंगी निवासी बुआ सरस्वती भी अपने बेटों के साथ सुबह पहुंच गई।  पुलिस को पूछताछ में बुआ सरस्वती देवी ने बताया कि पहले मनोज ननिहाल में ही रहता था। इसके बाद उसे रुपनपुर में रहने के लिए मकान बनवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुआ का आरोप है कि मनोज की पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं है। वह अक्सर अपनी बड़ी बेटी संग मनोज पर ज्यादती करती थी। साल भर पूर्व 2020 में पत्नी किसी और के साथ अपनी बड़ी बेटी को लेकर चली गई थी। चार माह पूर्व फिर से आकर रहने लगी। पुराना पुलिस चौकी पर मनोज और उसकी पत्नी के बीच सुलह समझौता हुआ था।

बुआ का आरोप है कि घटना की सूचना मनोज की पत्नी ने नहीं दी, बल्कि पड़ोसियों से मिली। भतीजे की हत्या की गई है। वहीं मनोज के छोटे भाई संजय ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस के अनुसार मनोज के शरीर पर जख्म मिले हैं, इस एंगल पर पुलिस छानबीन कर रही है।

फोरेंसिक टीम को मौके से कुछ अहम साक्ष्य भी मिले हैं। सारनाथ थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, पत्नी और बच्चों से पूछताछ की जा रही है। आसपास मार्ग पर लगे सीसी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। 

विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

राजातालाब के असवारी गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पिता ने ससुराल के सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रविवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। 

 मिर्जापुर के चील्ह थाना के कमासीन निवासी संतलाल की पुत्री संगीता (32 वर्ष) की शादी अफजलपुर असवारी गांव के विनोद कुमार कौशल के पुत्र महेन्द्र प्रताप कौशल साथ लगभग 15 साल पहले हुई थी। पीड़ित पिता संतलाल का आरोप है कि उनकी बेटी को पति, ससुर, सास, देवर, देवरानी प्रताड़ित करते थे। उनकी बेटी को कई बार जान से मारने की धमकी दी थी।

शनिवार दोपहर संगीता के ससुराल से फोन आया कि संगीता की तबीयत खराब है। उसके बाद रात में मौत की सूचना दी गई। वहीं पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ससुराल पक्ष से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed