फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man dies in cow attack in Ballia

बलिया: गायों के हमले में व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने कहा - भूखी प्यासी गायें आए दिन करती हैं हमला

Tue, 08 Jun 2021 07:16 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Tue, 08 Jun 2021 07:16 PM IST
सार

संत सियाराम दास ने मठ में दर्जनों गायें पाल रखी थीं। संत के देहावसान के बाद से उनकी गायें बिना मालिक के लावारिस होकर दियारे में यहां वहां रहने लगीं। मंगलवार को गायें गांव से सटे दुर्गा मंदिर पर बैठी थीं। तभी घर से खेत की ओर निकले एक व्यक्ति पर हमला कर दीं। 
 

विज्ञापन
Man dies in cow attack in Ballia
गायों के हमले से मौत। - फोटो : self

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में मंगलवार को गायों ने समूह में एक व्यक्ति पर हमला कर उनकी जान ले ली। घटना बैरिया क्षेत्र स्थित इब्राहिमाबाद नौबरार अठगावा पंचायत के बड़का सुफल टोला की है। चांददीयर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


इब्राहिमाबाद नौबरार अठगांवा पंचायत आठ पुरवों में था। सरयू नदी ने 2013 -14 में कटान कर तीन पुरवों का अस्तित्व मिटा दिया। इसमें एक पुरवा नौका टोला हुआ करता था। उसी पुरवे में संत सियाराम दास का मठ भी था। संत ने मठ में दर्जनों गायें पाल रखी थीं। कटान के करीब दो वर्ष बाद संत सियाराम दास का भी देहावसान हो गया और उनकी गायें बिना मालिक के लावारिस होकर दियारे में यहां वहां रहने लगीं। ग्रामीणों का कहना है कि भूखी प्यासी ये गायें आए दिन किसानों या पशुपालकों पर हमला कर देती हैं। अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह गायें गांव से सटे दुर्गा मंदिर पर बैठी थी और बड़का सुफल टोला निवासी किशोर बिंद (47) घर से शौच के लिए खेत की ओर जा रहा था। वह गायों के सामने से गुजरा तभी गायों ने सामूहिक हमला कर दिया और किशोर बिंद को मार कर घायल कर दिया। आसपास के ग्रामीणों ने गायों को हांक कर किशोर बिंद को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चांददीयर पुलिस चौकी प्रभारी मदन पटेल ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

तीन बेटियों की करनी थी शादी

मृत किशोर बिंद को आठ पुत्रियां हैं। मजदूरी करके वह पांच बेटियों की शादी कर चुका था, अभी तीन की शादी करनी थी। मृत किशोर बिंद की पत्नी श्यामसुंदरी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed