{"_id":"5c653407bdec2229c12b910d","slug":"man-died-due-to-fallen-railway-gate-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवारों पर टूट के गिरा रेलवे फाटक, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवारों पर टूट के गिरा रेलवे फाटक, एक युवक की मौत
Thu, 14 Feb 2019 02:55 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
टूट के गिरा रेलवे फाटक
- फोटो : amar ujala
किसी ने सही कहा है कि मौत खुद बखुद खींच कर इंसान को वहां लेकर जाती है, जहां उसके साथ कोई बड़ा हादसा होना रहता है। कुछ ऐसा ही हुआ है उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जहां एक बाइक सवार के ऊपर रेलवे क्रॉसिंग का फाटक गिर गया और उसकी मौत हो गई।
जिले के फेफना थानाक्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार सुबह एक बस के टक्कर से खुला हुआ रेलवे फाटक टूट कर एक बाइक पर सवार दो युवकों के ऊपर गिर गया। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को फेफना पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
उधर, क्रॉसिंग टूटने की खबर स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को दे दिया। आरपीएफ ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार निवासी दिग्विजय (25) एवं रसड़ा निवासी बृजेश (24) दोनों एक बाइक पर सवार होकर मांझी से अपने गांव जा रहे थे। घटना में दिग्विजय की मौत हो गई।