फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man cut small pieces of wife dead body after killed in illicit relation in varanasi

अवैध संबंध के शक में पत्नी को छोटे-छोटे टुकड़े कर जंगल में फेंका, इलाके में अभी तक सहमे लोग

Thu, 17 Dec 2020 03:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 17 Dec 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
man cut small pieces of wife dead body after killed in illicit relation in varanasi
demo pic

वाराणसी में एक हत्या के मामले ने दिल दहला दिया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसको पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने पत्नी को मारकर गड़ासे से शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए और जंगल में फेंक आया।

विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को शरीर के टुकड़े इकट्ठे कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर मुस्तफाबाद निवासी राजेंद्र सोनकर उर्फ गुड्डन की पत्नी आशा देवी(45) 10 दिसंबर को अचानक लापता हो गई थी। 11 दिसंबर को आशा देवी को खोजने की बात कहकर पति राजेंद्र निकला और फिर उसका भी पता नहीं लगा। 13 दिसंबर को आशा देवी के भाई और भतीजों ने चौबेपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को ग्रामीणों की सूचना पर चौबेपुर पुलिस ने मुस्तफाबाद गांव के बाहर जंगल में आशा देवी के शरीर के टुकड़े एकत्र कर लिए।

विज्ञापन

चौबेपुर थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया कि राजेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसने 10 दिसंबर की रात घर में सो रही आशा को जगाया और उसे टहलाने के लिए साथ ले गया। इसी दौरान उसने आशा पर गड़ासे से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शरीर के अलग-अलग टुकड़े कर दिए।

उसे पूरा विश्वास था कि जंगल में उसकी पत्नी के शव के टुकड़ों को जानवर खा लेंगे और किसी को भी वारदात के बारे में पता नहीं लगेगा। हालांकि पत्नी के साथ ही सोने वाली 14 साल की बेटी सुषमा को शक हो गया और उसने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की तो लोगों को शक हुआ और प्रकरण पुलिस तक गया। पुलिस ने घटनास्थल के समीप से ही खून से सनी लुंगी और आशा देवी का स्वेटर भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed