{"_id":"5e145e098ebc3e87f440d38f","slug":"man-commits-suicide-due-to-being-in-debt-cholapur-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे व्यक्ति ने मौत को लगाया गले, इस हालत में शव मिलने से लोगों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे व्यक्ति ने मौत को लगाया गले, इस हालत में शव मिलने से लोगों में मचा हड़कंप
Tue, 07 Jan 2020 04:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 07 Jan 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला होने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और जांच में गई है।
विज्ञापन
चोलापुर थाना क्षेत्र के गुरवट गांव में सोमवार की रात एक व्यक्ति की पंचायत भवन के पास पेड़ से लटकी लाश मिली। जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति गुरवट गांव का निवासी बताया गया है। जिसकी पहचान हेमंत प्रजापति(38) पुत्र सुग्रीव प्रजापति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शख्स ने कर्ज डूबे होने से परेशान होकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों द्वारा मृत्यु की सूचना थाने पर दी गई। मृतक व्यक्ति अपनी जीविकोपार्जन के लिए ग्रिल वेल्डिंग और खेती करता था। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर सीओ पिंडरा अनिल राय, कार्यकारी एसओ धर्मेंद्र यादव और चौकी प्रभारी मुन्नीलाल कनौजिया पुलिस बल के साथ पहुंचकर विधिक कार्यवाही करने के बाद मृतक व्यक्ति के लाश को पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।