{"_id":"5b6ad0c74f1c1b05468b6932","slug":"man-become-thief-after-his-cycle-was-stolen-earlier-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद की साइकिल चोरी हुई तो चुराने लगा दूसरों की, भीड़ ने जमकर धोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद की साइकिल चोरी हुई तो चुराने लगा दूसरों की, भीड़ ने जमकर धोया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 08 Aug 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
cycle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चोलापुर बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब कई लोग चोर-चोर कह एक युवक को पीटने लगे। इसके बाद उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
प्रकरण के अनुसार चोलापुर थाना अंतर्गत नवापुरा गांव निवासी संग्राम राजभर की साइकिल कुछ दिन पूर्व चोलापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चोरी हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी संग्राम को उसकी साइकिल नहीं मिली तो उसने चोरी कर खुद के लिए साइकिल इंतजाम करने की सोची। मंगलवार को संग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जैसे ही दूसरे की साइकिल लेकर निकला वैसे ही उसे लोगों ने पकड़ लिया और पीट कर पुलिस को सौंप दिया।