फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man arrested for threatening to bomb court and lawyer

Varanasi News: कचहरी समेत अधिवक्ता को बम से उड़ाने की धमकी के आरोप में गिरफ्तार

Fri, 27 Feb 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for threatening to bomb court and lawyer
अजित कुमार सरोज उर्फ पितु पुत्र रामशरण थाना जंसा वाराणसी उम्र 28 वर्ष
पड़ोसी को फंसाने के लिए किया था फोन, पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

वाराणसी। वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी निवासी भेलूपुर को फोन पर मैसेज भेजकर कचहरी समेत बम से उड़ने की धमकी देने वाले आरोपी युवक अजीत कुमार सरोज निवासी रैसीपुर सत्तनपुर को भेलूपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पड़ोसी को फंसाने के लिए ऐसा किया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग रहा। परिजनों के विरोध और पकड़े जाने पर लड़की के मोबाइल सिम का धमकी भरा मैसेज करने के लिए प्रयोग किया था। ताकि परिजनों को फंसा सके। मामला संज्ञान में आने के बाद श्रीनाथ त्रिपाठी ने जिला जज को पत्र लिखकर अवगत कराया। एसीपी और कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने जानकारी ली। बताया कि उनके मोबाइल पर ये मैसेज बुधवार रात 2़ 23 बजे दिखा। लिखा था कि बनारस कचहरी को हम बम से उड़ा देंगे, तुम्हें भी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उस नंबर को ट्रेस किया। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फरवरी में दो बार कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article