{"_id":"69d0033dc1cfc027a2016389","slug":"man-arrested-for-hacking-channel-and-selling-them-to-foreign-youtubers-at-high-prices-in-varanasi-2026-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: चैनल हैक कर विदेशी यूट्यूबरों को महंगे दाम में बेचता था जालसाज, वाराणसी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: चैनल हैक कर विदेशी यूट्यूबरों को महंगे दाम में बेचता था जालसाज, वाराणसी का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 04 Apr 2026 01:44 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:44 AM IST
सार
Varanasi News: चैनल हैक कर विदेशी यूट्यूबरों को महंगे दाम में बेचने वाले जालसाज को साइबर क्राइम सेल और फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा रूप चंदपुर पारागडीह का निवासी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
यूट्यूब चैनल हैक करने वाले आरोपी सचिन राजभर को साइबर क्राइम सेल और फूलपुर पुलिस ने शुक्रवार रात पिंडरा से गिरफ्तार किया। मिलियन सब्सक्राइबर वाले चैनलों को टारगेट और हैक करने के बाद विदेशी यूट्यूबरों को महंगे दामों में बेचता था। गिरफ्तार आरोपी फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा रूप चंदपुर पारागडीह का निवासी है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
एसीपी साइबर अपराध विदुष सक्सेना ने बताया कि सूचना पर टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चिन ने बताया कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप से यूट्यूब चैनल खरीदने का झांसा देकर पीड़ितों से उनके चैनल, जीमेल के लॉगिन क्रेडेंशियल्स लेता था। फिर दुरुपयोग कर चैनल हैक कर लेता था।
विज्ञापन
साइबर सेल प्रतिबिंब टीम के प्रभारी हिमांशु त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य आरोपों में बिहार और पंजाब में तीन प्राथमिकी दर्ज हैं। साइबर सेल प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि आरोपी का अन्य आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। फूलपुर पुलिस ने आरोपी का चालान किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
किसी को भी न बताएं अपना लॉगिन, पासवर्ड
एसीपी विदुष सक्सेना ने अपील की कि किसी भी ऑनलाइन नौकरी, निवेश, लॉटरी और प्रलोभन संबंधी प्रस्तावों पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें। अनजान व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की धनराशि ट्रांसफर न करें। अनजान व्यक्ति के साथ अपने सोशल मीडिया, जीमेल, यूट्यूब अकाउंट की लॉगिन जानकारी साझा न करें। साइबर अपराध होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।