फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man arrested accused for robbing woman of mangalsutra, police commissioner praises policeman Varanasi

वाराणसी: महिला से मंगलसूत्र लूट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मी को पुलिस आयुक्त ने दी शाबासी

Sat, 15 Jan 2022 01:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 15 Jan 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
Man arrested accused for robbing woman of mangalsutra, police commissioner praises policeman Varanasi
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने आरक्षी चंदन मौर्य को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

त्योहार की भीड़ का फायदा उठाकर महिला से मंगलसूत्र लूट के आरोपी को वाराणसी आदमपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से लूट का मंगलसूत्र भी बरामद हुआ। असलहा और कारतूस भी आरोपी के कब्जे से मिला है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले आरक्षी चंदन मौर्य को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शाबासी दी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह आदमपुर थाना क्षेत्र के मुकिमगंज की रहने वाली रीना गुप्ता अपने गेट के बाहर मौजूद थी, इसी बीच एक युवक गले से मंगलसूत्र छीन भाग निकला। लूट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी कि आरक्षी सुमित मौर्य ने सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल करते हुए आरोपी को चिह्नित किया।

विज्ञापन

Man arrested accused for robbing woman of mangalsutra, police commissioner praises policeman Varanasi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

डीसीपी काशी रामसेवक गौतम ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए गठित टीम के अजय पाल चौकी प्रभारी मच्छोदरी, राहुल रंजन चौकी प्रभारी आदमपुर, कांस्टेबल चंदन मौर्या व फैंटम के सत्यजीत यादव व कमलेश राजभर ने लूट के आरोपी शहनवाज खान निवासी सलेमपुरा थाना आदमपुर को कोयला बाजार के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि 2019 बैच के आरक्षी चंदन मौर्या ने सूझबूझ का परिचय देते हुए थाना आदमपुर में सुबह महिला के साथ हुई चेन लूट की घटना के आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चंद घंटों में जनता के सहयोग से पहचान कराकर न सिर्फ अभियुक्त को पकड़वाने में मुख्य भूमिका निभाई बल्कि लूटी गई सोने की चेन भी बरामद करवाई। इस आरक्षी के कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed