फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man and woman suicide hanged in mau

यूपी: गांव में एक साथ हुई दो मौतें, विवाहिता और युवक के फांसी लगाने से हड़कंप

Tue, 07 Apr 2020 01:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Apr 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
man and woman suicide hanged in mau
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सोमवार रात एक 22 वर्षीय युवक और 26 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी अनुराग आर्य ने प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम प्रसंग का बताया।

विज्ञापन


मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी अतिश चौहान(22) पुत्र सुभाष चौहान सोमवार रात बाहर से खाना खाकर घर मे जाकर सो गया था, सुबह जब परिवार के लोग जगे तो देखा कि अतिश छत मे फंदा लगाकर लटका हुआ है। परिवार की चीख-पुकार सुन गांव के लोग इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन


घटना के थोड़ी ही देर बाद सामने वाले घर से भी चीख पुकार की आवाज आने लगी। लोगों ने जाकर देखा तो घर मे मौजूद विवाहिता महिला ममता(26) पत्नी हरेंद्र चौहान ने भी अपने घर मे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा हैं। पुलिस के अनुसार कई बार इस बात को लेकर इन दोनों परिवारों में पंचायत हो चुकी है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed