फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man accused his wife of being transgender and submitted letter to police commissioner In Varanasi

UP: 'शादी के 10 दिन बाद पता चला...पत्नी ट्रांसजेंडर है', CP से न्याय मांगने पहुंचा युवक; बोला- धमकी दे रही है

Wed, 17 Dec 2025 05:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 17 Dec 2025 05:40 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के युवक ने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप है कि उसकी पत्नी ट्रांसजेंडर है। शादी तोड़ने की बात कहने पर वह धमकी दे रही है।

विज्ञापन
man accused his wife of being transgender and submitted letter to police commissioner In Varanasi
सीपी को दी गई शिकायत। - फोटो : istock

विस्तार

नाै अगस्त 2024 में शादी और अदालत में पंजीकरण के बाद के करीब 10 दिन तक मेरी पत्नी मुझसे संबंध नहीं बना रही थी। हर बीमारी या पेट दर्द का बहाना बनाकर वह दूर हो जाती थी। एक दिन उसका राज खुल गया कि वह ट्रांसजेंडर है। यह पता चलते ही मेरे सारे सपने टूट गए। मैंने जब शादी तोड़ने का इरादा किया तो वह धमकी देने लगी। उसने अपने लोगों के साथ मिलकर मुझसे 50 हजार नकद भी लिए। अब मैं परेशान हो चुका हूं, क्योंकि दो लाख रुपये की डिमांड की जा रही है।

विज्ञापन


उक्त बातें भेलूपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक इलाके का निवासी एक युवक ने व्यक्त किया। अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए युवक पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के पास पहुंचा और ज्ञापन देकर आपबीती सुनाई। सीपी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


पीड़ित युवक के अनुसार, भेलूपुर थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी इलाके के एक लड़की के साथ हुई थी। आठ अगस्त 2024 को शादी के बाद 17 अगस्त को उप-निबंधक कार्यालय में पंजीकरण भी हुआ था। वह 10 दिनों तक संबंध बनाने से कतराती रही। कोई न कोई बहाना बना देती थी। एक दिन मुझे पता चल कि वह ट्रांसजेंडर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में रोककर दी धमकी

मैंने शादी तोड़ने की बात की तो वह धमकी देने लगी। एक दिन अपने घर गई, कुछ लोगों को घर पर लेकर चली आई। मुझे धमकी देते हुए पैसे की डिमांड करने लगी। कहा कि इसी तरह पैसे देते रहना, नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा दूंगी। पीड़ित ने बताया कि अब मैं पैसे देने में असमर्थ हूं।

उसके लोगों ने मुझे बीते 16 दिसंबर को गली में रोक कर धमकी दी थी। अब दो लाख रुपये की मांग की जा रही है। इसी की शिकायत लेकर मैं सीपी से मिला हूं। शिकायत पत्र दे दिया हूं। जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मेरी मांग है कि मुकदमा दर्ज कर मुझे न्याय दिलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed