फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Malviya bridge of Rajghat becomes new suicide point

Varanasi News: राजघाट का मालवीय पुल बना नया सुसाइड पॉइंट

Mon, 29 Jul 2024 05:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Malviya bridge of Rajghat becomes new suicide point
वाराणसी। राजघाट स्थित मालवीय पुल शहर में एक नया सुसाइड पॉइंट बन गया है। पिछले हफ्ते दो महिलाओं ने पुल से गंगा में कूद कर जान देने का प्रयास किया। हालांकि संयोग अच्छा था कि नीचे मछली पकड़ने के लिए मौजूद मल्लाहों ने उन्हें बचा लिया। वहीं, इस साल एक जनवरी से अब तक 19 महिला-पुरुष मालवीय पुल से गंगा में छलांग लगा चुके हैं। इनमें से सिर्फ सात लोग ही मल्लाहों की सक्रियता से बचाए जा सके और अन्य गंगा में समा गए।
विज्ञापन


वर्ष 1887 में तैयार हुए 1048.5 मीटर लंबे डबल डेकर मालवीय पुल के निचले डेक से ट्रेन गुजरती है। पुल के ऊपरी डेक पर सड़क बनी हुई है। यह ऐतिहासिक पुल इन दिनों आत्महत्या करने वालों के लिए हॉट स्पॉट सरीखा हो गया है। कमिश्नरेट की जल पुलिस के आंकड़े के अनुसार वर्ष 2023 में मालवीय पुल से गंगा में 28 लोगों ने छलांग लगाई थी। इनमें से नौ लोग बचा लिए गए थे और अन्य गंगा में समा गए थे। इसके बावजूद इस ओर जिला प्रशासन के स्तर से गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे पहले ऐसी ही स्थिति सामने घाट और रामनगर के बीच गंगा पर बने नए पुल की थी। प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए पुल की सड़क के दोनों तरफ जाली लगवा दी तो गंगा में कूद कर जान देने का सिलसिला थम गया। उधर, इस संबंध में जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने कहा कि स्थिति चिंताजनक है। मालवीय पुल से आत्महत्या का सिलसिला रोकने के लिए गंभीरता से उपाय की जरूरत है।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

छलांग लगाने वालों में 70% महिलाएं
जल पुलिस के अनुसार मालवीय पुल से गंगा में छलांग लगाने वालों में 70 प्रतिशत महिलाएं रहती हैं। जो बचा ली जाती हैं उनसे आत्महत्या के प्रयास की वजह पूछी जाती है तो घरेलू कलह, प्यार में धोखा या फिर मां-बाप की डांट सामने आती है।
------------------------------------
इन दो उपाय तो बच जाएगी लोगों की जान

- मालवीय पुल के दोनों तरफ सामने घाट पुल की तरह ही जाली लगवा दी जाए।
- आदमपुर और रामनगर थाने की पुलिस मालवीय पुल से संबंधित अपने-अपने क्षेत्र में नियमित निगरानी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed