फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Malini Awasthi spoke on Chhath festival: 'The festival seems incomplete without Chhath songs

छठ पर्व पर बोलीं मालिनी अवस्थी: 'छठ के गीत के बिना अधूरा लगता है त्योहार, विदेशों में भी खूब गाए जाते हैं'

Sun, 19 Nov 2023 09:46 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 19 Nov 2023 09:46 AM IST
सार

अमर उजाला से बातचीत में मालिनी अवस्थी ने छठ पर्व को लेकर अपने मन के भाव को व्यक्त किए। कहा कि 70-80 के दशक में छठ पर्व उतना धूमधाम से नहीं मनाया जाता था, लेकिन समय बदलने के साथ अब इसका स्वरूप बदलता जा रहा है। यूपी, बिहार, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ से लेकर अब सात समंदर पार यह पर्व पूरे श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Malini Awasthi spoke on Chhath festival: 'The festival seems incomplete without Chhath songs
मालिनी अवस्थी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए। केरवा जे फरेला घवद पे, ओह पे सुगा मेडरॉय। उगा ए आदित मल। इस तरह के एक दो नहीं बल्कि कई ऐसे छठ के गीत हैं, जिसको सुनने के बाद मन तरंगित हो उठता है। आदि देव सूर्य की उपासना, छठी मइया की श्रद्धा, गांव, घर और अपनी जड़ें बस ऐसा लगता है उड़के मां की गोद में फिर से पहुंच जाए। ये भावनाएं नहीं बल्कि छठ से अंतर्मन का जुड़ाव है। लोकगायिका मालिनी अवस्थी का कहना है कि छठ के गीतों के बिना यह त्योहार अधूरा सा लगता है।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में मालिनी अवस्थी ने छठ पर्व को लेकर अपने मन के भाव को व्यक्त किए। कहा कि 70-80 के दशक में छठ पर्व उतना धूमधाम से नहीं मनाया जाता था, लेकिन समय बदलने के साथ अब इसका स्वरूप बदलता जा रहा है। यूपी, बिहार, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ से लेकर अब सात समंदर पार यह पर्व पूरे श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है। 20 साल से हर साल छठ पर्व पर छठ के गीत गाती हूं। छठ क गीत केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में लोकप्रिय हो रहे हैं। वाकई बहुत तप और कठिन वाला व्रत है। इसको मनाने की शक्ति भी गीत-संगीत से ही मिलती है। छठ पर्व के उत्सव में तीन दिन गाकर आस्था, भक्ति, शक्ति को स्वर देकर बहुत अच्छा सा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed