फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Malini awasthi in BHU

यूं लगा जैसे गांव की आत्मा से हुआ मिलनः मालिनी

Wed, 10 Dec 2014 02:09 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Wed, 10 Dec 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
Malini awasthi in BHU

वाराणसी। गायिका मालिनी अवस्थी मंगलवार को बीएचयू के भोजपुरी अध्ययन केंद्र देखने के बाद कहा कि यहां आकर ऐसा लग रहा है जैसे कि गांव की आत्मा से मेरा मिलन हो गया।

विज्ञापन

लोककला संग्रहालय में रखे कजरौटा, सरौना, पानदान, बेना, खटपटी, कमलदानी, झांझ, खटिया, डोकवा जैसे भोजपुरी वाद्य और घरेलू सामानों को देखकर वह इतनी खुश हुईं कि इस थाती को बढ़ाने में सहयोग की पेशकश कर बैठीं।  
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कहा कि बनारस के ऐसे अनेक संग्रहणीय धरोहरों को जुटाया और सहेजा जाना चाहिए।
 भोजपुरी माटी से जुड़े लोगों को इस लोक कला संग्रहालय के विस्तार के लिए सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि संग्रहालय ऐसा होना चाहिए जहां आकर लोग अपने पूर्वजों की जीवन यात्रा के मंगलदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने पुस्तकालय और राहुल ग्रंथागार का भी अवलोकन किया। इससे पूर्व उनका स्वागत भोजपुरी अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. सदानंद शाही और सह समन्वयक प्रो. अवधेश प्रधान ने किया।
इस अवसर पर प्रो. चंपा सिंह, शिखा सिंह, यश्वी मिश्रा, प्रियंका गुप्ता, कुमारी ममता, सम्रता, सर्वेश मिश्रा, दिलीप कुमार, विनोद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed