फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Malicious action being taken under the guise of bulldozer: OP Rajbhar

बुलडोजर की आड़ में हो रही द्वेषपूर्ण कार्रवाई: ओपी राजभर

Thu, 16 Jun 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Malicious action being taken under the guise of bulldozer: OP Rajbhar
बुलडोजर की आड़ में हो रही द्वेषपूर्ण कार्रवाई: ओपी राजभर
विज्ञापन

बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को योगी आदित्यनाथ पर बुलडोजर की आड़ में द्वेषपूर्ण व असंवैधानिक कार्रवाई करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार को यूपी में न्यायालयों पर ताला लगा देना चाहिए। वो बृहस्पतिवार को रसड़ा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संविधान के विपरीत कार्य कर रही है। बुलडोजर की आड़ में द्वेषपूर्ण और असंवैधानिक कार्रवाई की जा रही है। भाजपा की पूर्व नेता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के कारण देश में असामान्य परिस्थिति उत्पन्न हो गई है और खाड़ी देशों में रह रहे तकरीबन 90 लाख भारतीयों के समक्ष देश वापसी की नौबत आ गई है। राजभर ने कहा कि मोदी सरकार को नुपुर शर्मा को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। भाजपा का इस मसले पर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed