फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Make bone immersion asthi visarjan in Ganges online while sitting at home in Varanasi

दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर कराइए मोक्ष नगरी काशी में अस्थि विसर्जन, जानें कैसे होगी 

Tue, 28 Jan 2020 01:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Jan 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Make bone immersion asthi visarjan in Ganges online while sitting at home in Varanasi
अस्थि विसर्जन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया।

मोक्ष नगरी काशी में दुनिया के किसी कोने में बैठकर शास्त्रोक्त विधि से अस्थि विसर्जन की सुविधा जल्द मिलने वाली है। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन प्रवासी भारतीयों के लिए अस्थि विसर्जन की योजना पर काम कर रहा है। प्रवासी भारतीयों के पुरखों की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने की सुविधा देने की पहल मंदिर प्रशासन शुरू करेगा।

विज्ञापन


प्रवासियों को काशी विश्वनाथ की वेबसाइट के माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है। इस नई सुविधा के शुरू हो जाने के बाद विदेश में बैठे परिजन अपने प्रियजनों की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करा सकेंगे। 
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन विदेश में बैठे लोगों को वेंडर्स की मदद से उनके प्रियजनों की मृत्यु के बाद अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने की सुविधा देगा। इसके लिए मंदिर की वेबसाइट और एप पर इस सुविधा को जोड़ा जाएगा। लोग आनलाइन इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसके माध्यम से बुकिंग के बाद वेंडर्स की मदद से अस्थि विसर्जन के लिए अस्थि कलश वाराणसी भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन विधिवत पूजा-पाठ के बाद उन अस्थियों का विसर्जन गंगा में कराएगा। इसमें पूरी प्रक्रिया का वीडियो तैयार करके बुकिंग करवाने वाले व्यक्ति को भेजा जाएगा। इससे उन्हें पता चलेगा कि उन्होंने जिस आस्था के साथ बुकिंग की थी, वह पूर्णत: संपन्न हो गई।

योजना की तैयारियां चल रही हैं और जल्द ही इसको आरंभ कर दिया जाएगा। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस योजना को मूर्त रूप देने की तैयारी है। इसके लिए ऑनलाइन सुविधा जल्द शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed