{"_id":"5ff0cbac8ebc3ec14c61e7ed","slug":"makar-sankranti-city-news-vns5669192193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना राक्षस की पेंच काटेगा वैक्सीन वाली पतंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना राक्षस की पेंच काटेगा वैक्सीन वाली पतंग
विज्ञापन
वाराणसी। साल 2020 अपनी खट्टी मीठी यादों के साथ विदा हो चुका है। लेकिन कोरोना नए वर्ष 2021 के पहले पर्व मकर संक्रांति को भी प्रभावित करने में नहीं चूकेगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पहले शहर के विभिन्न पतंग बाजारों में इसकी रौनक छाने लगी है। बच्चे व युवा पतंगबाजी का काफी आनंद भी उठा रहे हैं। कोरोना काल में बाजारों में कोरोना वाले पतंग आए हैं, तो वहीं कार्टून वाले पतंग के जरिए बच्चों को मास्क व सैनिटाइजर के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
कोरोना के प्रति जागरूक कर रही पतंग -
जहां एक और देश में कोरोना वैक्सीन के आने की खुशी मनाई जा रही है। वहीं मास्क व सैनिटाइजर प्रिंट वाले पतंग के जरिये शहर के युवा कोरोना वायरस के प्रति सतर्कता बरतने वाले पैगाम दे रहे हैं।
कोरोना थीम पर भी आईं पतंगे
बीएलडब्लू क्षेत्र में पतंग दुकान संचालक विकास बताते है कि छोटा भीम, मिकी माउस, डोरेमोन वाले पतंग बच्चों को काफी पसंद आ रहे हैं। वहीं कोरोना थीम पर भी पतंग आए हुए हैं। किसी पर राक्षस की आकृति बनी हुई है तो किसी पर वैक्सीन की आकृति बनी हुई है।
विज्ञापन
स्पाइडर मैन व बैटमैन वाले पतंग
पतंग उड़ाना युवाओं के साथ बच्चों को भी काफी पसंद है। कोरोना के कारण स्कूल अभी खुले नहीं है। ऐसे में बच्चे पतंगबाजी में मशगूल है। बच्चों के पसंद को देखते हुए इस बार कार्टून, बुलेट ट्रेन के साथ-साथ स्पाइडर मैन, बैटमैन, निंजा हथौड़ी, किसमे कितना है दम वाले पतंग खूब पसंद किए जा रहे हैं।