फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Makar Sankranti 2026 Baba Vishwanath offered peanuts and sesame brittle as prasad in varanasi

Kashi Vishwanath Temple: बाबा विश्वनाथ को खिचड़ी-अचार का भोग, शृंगार आरती में चढ़ा चूड़ा-मटर

Thu, 15 Jan 2026 03:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 15 Jan 2026 03:25 PM IST
सार

Makar Sankranti 2026: काशी विश्वनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर मध्याह्न भोग आरती की गई। इस दौरान बाबा को खिचड़ी समेत अन्य चीजों का भोग लगाया गया। 
 

विज्ञापन
Makar Sankranti 2026 Baba Vishwanath offered peanuts and sesame brittle as prasad in varanasi
बाबा विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर संक्रांति पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में करीब तीन लाख भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। दोपहर की मध्याह्न भोग आरती में बाबा को खिचड़ी-अचार और शाम की शृंगार आरती में चूड़ा-मटर का भोग लगा। मंदिर प्रशासन की ओर से भोग भंडार में प्रसाद तैयार कराकर पुजारियों को उपलब्ध कराया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मंगला आरती के बाद सुबह चार बजे से लेकर रात शयन आरती तक भक्तों का रेला उमड़ा रहा। गंगा में स्नान कर भक्त जल लेकर मंदिर पहुंच रहे थे और गर्भगृह के बाहर झांकी दर्शन कर पाइप से जल छोड़ रहे थे। दोपहर के 1:39 बजे के शुभ मुहूर्त में ही एक लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन कर लिए थे।
विज्ञापन




बाबा विश्वनाथ की विशेष मध्याह्न भोग आरती विधि विधान से संपन्न हुई। इस दौरान परंपरागत और सात्त्विक अन्न से बाबा का भोग अर्पित किया गया। बाबा विश्वनाथ को खिचड़ी-अचार के साथ ही चिवड़ा, मूंगफली की पट्टी, पापड़ का भोग लगाया गया। भोग अर्पण के बाद विधि-विधान से बाबा की आरती उतारी गई। वहीं, शाम को शृंगार आरती में बाबा विश्वनाथ को देसी घी में बना चूड़ा-मटर चढ़ाकर काशी की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन




निश्चित समय में काशीवासियों को हुए बाबा के स्पर्श दर्शन
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्र ने कहा कि आम तौर पर स्पर्श दर्शन बंद था लेकिन केवल काशीवासियों को निश्चित समय में बाबा का स्पर्श दर्शन कराया गया। वहीं, आगे स्पर्श दर्शन की व्यवस्था का फैसला भीड़ को देखकर ही लिया जाएगा। मंदिर प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की गईं।


बद्रीनारायण का हुआ विशेष शृंगार
मकर संक्रांति पर विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर में स्थित बद्रीनारायण का विशेष शृंगार किया गया। वहीं, विश्वनाथ मंदिर के बाहर गंगा द्वार और गेट संख्या चार के बाहर भक्तों की पूरे दिन भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन करने के लिए लाइनों में आधे घंटे से लेकर ड़ेढ़-दो घंटे तक इंतजार करना पड़ गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed