Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Makar Sankranti 2025 will be celebrated on 14th January in varanasi

Makar Sankranti 2025: काशी में इस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति, आठ से 16 घंटे का रहेगा पुण्यकाल

Sat, 04 Jan 2025 09:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 04 Jan 2025 09:35 PM IST
सार

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को सुबह से ही स्नान और दान होगा। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही आठ से 16 घंटे का पुण्यकाल रहेगा। 

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 will be celebrated on 14th January in varanasi
मकर संक्रांति 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भगवान सूर्य की आराधना का महापर्व मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जाएगा। सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होंगे और इसके साथ ही धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। काशी के पंचांगों में भेद के कारण कहीं सुबह तो कहीं दोपहर के बाद सूर्य का राशि परिवर्तन हो रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार मकर संक्रांति का पुण्यकाल पूरे दिन भर रहता है इसलिए सुबह से ही स्नान और दान कर सकते हैं।

विज्ञापन


संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष प्रो. अमित कुमार शुक्ल ने बताया कि विश्वविद्यालय के पंचांग के अनुसार सूर्य का धनु राशि से मकर में गोचर दिन में 8:20 बजे से होगा। इसलिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक पुण्यकाल मिलेगा। 
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी ने बताया कि ऋषि पंचांग के अनुसार इस बार ग्रहराज सूर्य का धनु से मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी को दिन में 3:27 बजे होगा। सूर्य के प्रवेश करने के बाद आठ से 16 घंटा पुण्य काल। इसलिए 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

स्नान और दान का मुहूर्त

स्नान और दान का सर्वोत्तम मुहूर्त 3:27 बजे के बाद ही रहेगा। हालांकि सुबह से स्नान और दान कर सकते हैं। मकर संक्रांति भगवान भास्कर के दक्षिणायन से उतरायण होने का काल है। दक्षिणायन में चंद्रमा का प्रभाव अधिक होता है। उत्तरायण में ग्रहराज भगवान सूर्य का प्रभाव होता है। जीव की उत्पत्ति और जीवन को साकार करने वाले ग्रहराज सूर्य हैं। बिना इनके जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।

पुराणों में भगवान सूर्य को आरोग्यता ऐश्वर्य, धन, पुत्र, सुख, शिक्षा, परिवार, विकास और मोक्ष तक की प्राप्ति का कारक माना गया है। सूर्य देव का उत्तरायण काल मकर राशि से मिथुन राशि तक माना जाता है। दक्षिणायन काल कर्क राशि से धनु राशि तक होता है। अर्थात भगवान सूर्य छह माह उत्तरायण और छह माह दक्षिणायन रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed