{"_id":"63c26807e0f0c4733d5f3f99","slug":"makar-sankranti-2023-agra-s-gajak-almond-bar-prepared-from-date-jaggery-shops-are-crowded-till-late-night-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Makar sankranti 2023: खूब बिक रहे आगरा के गजक, खजूर के गुड़ से तैयार बादाम पट्टी, दुकानों पर देर रात तक भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Makar sankranti 2023: खूब बिक रहे आगरा के गजक, खजूर के गुड़ से तैयार बादाम पट्टी, दुकानों पर देर रात तक भीड़
Sat, 14 Jan 2023 02:00 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 14 Jan 2023 02:00 PM IST
सार
विश्वेश्वरगंज और चेतगंज में गुड़ से बनी तरह-तरह की पट्टियां, चूड़ा उपलब्ध हैं। दुकानदार शशांक साहू ने बताया कि खजूर के गुड़ से तैयार बादाम की पट्टी के साथ काले तिल से तैयार लड्डू, बासमती धान का चूड़ा व अन्य आइटम उपलब्ध हैं। इन पट्टियों की कीमत 160 रुपये प्रति किलो से शुरू होकर 600 तक है।
विज्ञापन
खूब बिक रहे आगरा के गजक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुड़ की पट्टी का स्वाद तो सभी ने चखा होगा, लेकिन खजूर से शहद निकालकर बनने वाले गुड़ की बादाम पट्टी के क्या कहने। मकर संक्रांति पर तरह-तरह की पतंग व खाने के आइटम से काशी के बाजार सज गए हैं। कारोबारियों ने ग्राहकों के लिए विशेष उत्पाद मंगाए हैं। कोरोना के कारण पिछले दो साल त्योहारों की रौनक फीकी रही। इस बार हालात सामान्य हैं, ऐसे में लोग खुलकर त्योहार मना रहे हैं। दुकानदार भी ग्राहकों की संख्या बढ़ने से उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विश्वेश्वरगंज और चेतगंज में गुड़ से बनी तरह-तरह की पट्टियां, चूड़ा उपलब्ध हैं। दुकानदार शशांक साहू ने बताया कि खजूर के गुड़ से तैयार बादाम की पट्टी के साथ काले तिल से तैयार लड्डू, बासमती धान का चूड़ा व अन्य आइटम उपलब्ध हैं। इन पट्टियों की कीमत 160 रुपये प्रति किलो से शुरू होकर 600 तक है।
विज्ञापन
दुर्गाकुंड स्थित किराना दुकान के संचालक अवधेश ने बताया कि आगरा के गजक काफी मशहूर हैं, इस बार ग्राहकों के लिए गुड़ व खाड़ से तैयार गजक उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 100 रुपये किलो से शुरू होकर 500 रुपये तक है।
विज्ञापन
सरकार ईट राइट मिलेट को बढ़ावा दे रही है। वहीं, मकर संक्रांति के लिए सजी तिलकुट और गजक की दुकानों पर भी मोटे अनाज की डिमांड बढ़ गई है। बेटियों के घर खिचड़ी भेजने के लिए लोग लाई के साथ मकई के लावे से तैयार ढूंढा खरीद रहे हैं।