फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   major bus accident in madhya pradesh many people killed

मध्य प्रदेश: बारातियों को लेकर जा रहा ट्रक सोन नदी में गिरा, 21 की मौत, कई घायल

Wed, 18 Apr 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोनभद्र Updated Wed, 18 Apr 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
major bus accident in madhya pradesh many people killed
नदी में गिरा ट्रक - फोटो : SOCIAL MEDIA
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमलिया थाना क्षेत्र के जोगदहा पुल से मंगलवार की रात बारातियों से भरा मिनी ट्रक सोन नद में जा गिरा। हादसे में 21 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उतने ही लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज रीवा भेजा गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को राहत राशि देने का ऐलान किया है।  अमिलिया और बहरी थाने के बीच सोन नद पर बने जोगदहा पुल की यह घटना रात 9.30 बजे की है।
विज्ञापन


सिंगरौली जिले के देवसर के झखरावल गांव से मुजब्बील की बारात मंगलवार की शाम सीधी जिले के बांकी गांव के लिए निकली थी। जोगदहा पुल से गुजरते समय अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। वाहन सीधे पुल की रैलिंग तोड़ते हुए 70 फीट नीचे सोन नद में जा गिरा। जिस स्थान पर मिनी ट्रक गिरा वहां पानी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चट्टान व वाहन के बीच दबने से 21 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर घटना की सूचना मिलने पर अमिलिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां से पुलिसकर्मियों ने एसपी मनोज श्रीवास्त को सूचना दी। इसके बाद आईजी उमेश जोगा समेत अन्य आला अधिकारियों घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। देर रात 3.30  बजे तक बचाव कार्य जारी रहा।

 

          सीएम ने जताया शोक            

major bus accident in madhya pradesh many people killed
हादसा - फोटो : SELF
हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सीधी जिला अस्पताल भेजा गया जहां चार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रीवा के श्यामशाह मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

इधर, रात चार बजे मृतकों का बहरी में पोस्टमार्टम कराकर शव गांव भेजा गया। ट्रक पर दूल्हा सवार नहीं था। वह दूसरे वाहन से पहले ही जा चुका था लेकिन जैसे ही इस घटना की जानकारी उसे हुई वह मौके पर पहुंचा और पुलिस व ग्रामीणों के साथ राहत व बचाव कार्य में हाथ बंटाता रहा।    
         
सीएम ने जताया शोक    
         
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक जताया है। साथ ही मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।        
      
हादसे में मरने वालों की सूची...          
  
मोहम्मद आबिद (30), शेरे राजा (10), गुलाम मोहम्मद, अख्तर अली (13), मो. कलाम (12), मुसीम बेग (16), बाबू (15), बबलू, भइला लाल जायसवाल (50), जयराम बंसल (25), लाल बहादुर (25), छोटकन (45), मुल्ला बख्श (30), बबलू (40), हनीफ (40), मेंहदी हुसैन (35), चंदुल बख्श (35), याकूब बख्श (45), कमालुद्दीन (64), आबिद राजा (25), सलीम बेग (15) के नाम शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed