फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Main intersections will be developed, focus will be on safe traffic

Varanasi News: मुख्य चौराहे विकसित किए जाएंगे, सुरक्षित यातायात पर होगा फोकस

Fri, 08 Mar 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Main intersections will be developed, focus will be on safe traffic
वाराणसी। शहर को जाम से मुक्त कराने, सुरक्षित यातायात, सुंदर बनो के लिए जंक्शन एवं कॉरिडोर इंप्रूवमेंट प्लान तैयार कराया गया है। बृहस्पतिवार को जंक्शन और कॉरिडोर इंप्रूवमेंट प्लान की रिपोर्ट विशेषज्ञों ने वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के सामने पेश की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्लान से शहर के मुख्य चौराहों को विकसित किया जाएगा। यहांं सुगम व सुरक्षित यातायात के साथ पैदल यात्रियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। पहले चरण में जेपी मेहता, गोलगड्डा, रथयात्रा और संपूर्णानंद आदि चौराहों को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा सेंट्रल जेल रोड व अन्य सड़क को मॉडल कॉरिडोर के तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह प्लान आरसीयूएस, लखनऊ व ट्रांसपोर्ट एक्सपर्ट फर्म स्टूडियो अर्बानलिंक ने मिलकर तैयार किया है। इसमें यातायात को सुगम बनाने के लिए आईआरसी के मानकों पर चौराहों की डिजाइन तैयार की जाएगी। इसमें ट्रैफिक फुटपाथ, फ्री लेफ्ट टर्न, स्पीड टेबल, रोड साइनेज व मार्किंग आदि का अध्ययन करके डिजाइन किया गया है। ट्रैफिक इंजीनियरिंग व ट्रैफिक एनफोर्समेंट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। चौराहे पर यातायात प्रबंधन के लिए''''''''फ्री-लेफ्ट टर्न दिया जाएगा। सड़क पर लगे बिजली के खंबे, रेलिंग और अन्य अवरोध हटाए जाएंगे। चौराहों के हर ओर 50 मीटर तक नो एक्टिविटी जोन घोषित किया जाएगा। चौराहे-कॉरिडोर जिन पर ट्रैफिक जाम, पार्किंग, वेंडिंग की समस्या है। उसे भी ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed