फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Main accused in acid attack case, who was absconding for 13 years, arrested from Jabalpur

Varanasi News: 13 साल से भागी एसिड अटैक की मुख्य आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Main accused in acid attack case, who was absconding for 13 years, arrested from Jabalpur
दो आरोपी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार, जमानत पर हैं बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सारनाथ। महिला पर 2013 में एसिड अटैक के मामले में फरार चल रही मुख्य आरोपी विभा पटेल को सारनाथ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जबलपुर के भेड़ाघाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सर्विलांस और एसओजी टीम की मदद से उसे पुत्र के साथ पकड़ा। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सारनाथ के मवइया निवासी विभा पटेल का उसी इलाके में किराए पर रहने वाले गुरुदयाल से संपर्क था। विभा की शादी 2005 में बाबतपुर रघुनाथपुर निवासी संजय पटेल से हुई थी और उसका एक पुत्र सावन है। बावजूद वह मायके में ही रहती थी। पुलिस के अनुसार विभा गुरुदयाल पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन 2012 में गुरुदयाल की शादी रेशमा से हो गई। इससे नाराज होकर विभा ने गुरुदयाल के खिलाफ अवैध संबंध, प्रताड़ना और मारपीट में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें वह जेल भी गया था। 2013 में विभा ने अपनी बहन ममता और जीजा संतोष के साथ मिलकर गुरुदयाल की पत्नी रेशमा पर उसके घर पहुंचकर एसिड अटैक कर दिया। इस मामले में सारनाथ थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस ने ममता और संतोष को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वर्तमान में दोनों जमानत पर हैं। जबकि घटना के बाद से विभा भागी हुई थी। विभा की तलाश में कई बार गिरफ्तारी वारंट जारी हुए। जांच के दौरान पता चला कि वह जबलपुर में एसबीआई के कैशियर उमाकांत श्रीवास्तव के साथ रह रही थी। दो वर्ष पहले उमाकांत की मौत हो चुकी थी, लेकिन विभा उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रही थी। सर्विलांस से लोकेशन मिलन पर पुलिस ने जबलपुर के भेड़ाघाट क्षेत्र से विभा पटेल और उसके पुत्र सावन को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article