फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maihar Peethadheeshwar worship in kashi vishwanath temple Said living beings is also necessary

बाबा विश्वनाथ दरबार पहुंचे मैहर पीठाधीश्वर: बोले- देवालयों के जीर्णोद्धार के साथ जीवों का उद्धार भी जरूरी

Sun, 13 Nov 2022 11:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Nov 2022 11:39 PM IST
सार

माता शारदा मैहर धाम के पीठाधीश्वर देवी प्रसाद महाराज ने शनिवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। धाम की भव्यता को देखकर पीठाधीश्वर अभिभूत नजर आए। 

विज्ञापन
Maihar Peethadheeshwar worship in kashi vishwanath temple Said living beings is also necessary
माता शारदा मैहर धाम के पीठाधीश्वर देवी प्रसाद महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माता शारदा मैहर धाम के पीठाधीश्वर देवी प्रसाद महाराज और उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रधान पुजारी पवन पांडेय शास्त्री महाराज ने रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। धाम की भव्यता को देखकर पीठाधीश्वर अभिभूत नजर आए और कहा कि देश के सभी देवालयों का जीर्णोद्धार तो होना ही चाहिए, साथ ही जीव का भी उद्धार हो, ऐसा प्रयास सभी मानवों को करना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने संत की परिभाषा बताते हुए कहा कि सांसारिकता और भौतिकतावाद से जिनका अंत हो जाए वहीं संत है। जिसने मन से वेद, पुराण और ऋचाओं का मनन किया वह मुनि हो गया। मैहर पीठाधीश्वर देवी प्रसाद महाराज ने कहा कि मंदिर का जीर्णोद्धार तो हो गया, बहुत ही सुंदर और भव्य दरबार बन गया।
विज्ञापन


अब उस परमात्मा से यह प्रार्थना है कि इस मन मंदिर को भी सुंदर बनाएं और जीवन का उद्धार करें। उन्होंने कहा कि भगवत भजन करने के लिए किसी को त्यागना नहीं है, केवल पकड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed