{"_id":"5e6e89f88ebc3ea81263f2b1","slug":"mahendra-panday-varanasi-news-vns515996338","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास से जोड़ेंगे संस्कृत और कर्मकांड को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास से जोड़ेंगे संस्कृत और कर्मकांड को
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि संस्कृत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है। संस्कृत और कर्मकांड की शिक्षा को कौशल विकास से जोड़कर रोजगार के नए मार्ग का सृजन करने का प्रयास किया जाएगा। वह रविवार को दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ परिसर में आयोजित केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के रजत जयंती समारोह पर आयोजित महाधिवेशन और होली मिलन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के रजत जयंती समारोह पर संस्कृत, संस्कृति, नशे पर प्रतिबंध और यूपी में सवर्ण आयोग बनाने की मांग का प्रस्ताव पारित हुआ। महासभा के पदाधिकारियों ने मांगपत्र को केंद्रीय मंत्री को सौंपा और उन्होंने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन भी दिया। इसके पूर्व सुबह चिंतामणि गणेश मंदिर से धर्मसंघ तक शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
महाधिवेशन की शुरुआत धर्मसम्राट करपात्री जी महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर हुई। इस दौरान प्रो. रामयत्न शुक्ल, सतीश चंद्र मिश्रा, दयाशंकर मिश्र दयालु, सोनभद्र भूपेश चौबे, सुरेंद्र सिंह, विजय कुमार जुपती, गीता मूर्ति, चल्ला सुब्बा राव शास्त्री, राजीव झा, सोनू झा, वंदना झा मौजूद रहे।