{"_id":"5e144a468ebc3e696a2ea4c8","slug":"mahendra-nath-pandey-two-day-seminar-held-at-sampurnanand-sanskrit-university-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद संस्कृत विवि को मिलेगी ये सौगात, केंद्रीय मंत्री ने संगोष्ठी में की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद संस्कृत विवि को मिलेगी ये सौगात, केंद्रीय मंत्री ने संगोष्ठी में की घोषणा
Tue, 07 Jan 2020 02:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
संगोष्ठी में मौजूद केंदीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी का समापन हो गया। इस दौरान समारोह में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्विद्यालय में कौशल विकास केंद्र खोलने की घोषणा की है।
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विवि में कौशल विकास का केंद्र खोलने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके लिए कौशल विकास मंत्रालय ने पहल शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह में डॉ पांडेय ने बताया कि बदलते समय मे युवाओं को कौशल विकास से जोड़ना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से प्राचीन संस्कृतियों पांडुलिपियों के संरक्षण के साथ ही अब युवाओं को संस्कृत से जोड़ने की विशेष पहल की जा रही है। केंद्र में काशी, प्रयागराज, गया जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर और वहां से जुड़ी संस्कृतियों के बारे में अध्ययन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
केंद्रीय मंत्री ने कुलपति से जल्द ही केंद्र खोले जाने सम्बंधी औपचारिकता पूरी करने को कहा है। समापन समारोह में काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर टीएन सिंह ने शिक्षा के विकास में संस्कृत विवि की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रेम नारायण सिंह, प्रोफेसर आशुतोष, प्रोफेसर शैलेश मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।