फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mahendra nath pandey target former minister in rally

पिछली सरकार में एक मंत्री थे उल्टी खोपड़ी के: महेंद्र नाथ पांडेय

Thu, 23 Nov 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 23 Nov 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
mahendra nath pandey target former minister in rally
रामनगर में चुनावी सभा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के नगर पालिका रामनगर में बुधवार को सीएम योगी की चुनावी जनसभा आयोजित हुआ। यहां  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पिछली सरकार में उल्टी खोपड़ी के एक मंत्री थे। भाजपा सरकार की बनाई योजना के तहत उन्होंने पानी की 17 टंकियां तो खड़ी करा दीं मगर, उन टंकियों से पानी आमजन के घर तक कैसे पहुंचे, इसका डिजाइन नहीं बनवा सके। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने नगर पालिकाध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों का परिचय सीएम योगी से कराया। 
विज्ञापन


पिता-पुत्र भाजपा में वापस
सीएम योगी के सामने भाजपा के गंगापुर मंडल अध्यक्ष पद से हटाए गए राधेश्याम गुप्ता और बागी प्रत्याशी के तौर चुनाव लड़ने वाले उनके पुत्र कुबेर गुप्ता ने घोषणा की कि वो गंगापुर के भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के समर्थन में मैदान से हट रहे हैं। दोनों के गले में आशीर्वाद स्वरूप सीएम योगी ने भगवा गमछा डाला। 
विज्ञापन

देश में दो शेर मोदी और योगी

mahendra nath pandey target former minister in rally
सीएम को भेंट की गई शेर की आकृति वाली मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री को बनारसी शिल्प के उत्कृष्ट नमूने के तौर पर सॉफ्ट स्टोन अंडर कट से तैयार शेर की मूर्ति और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को हाथी की आकृति वाला पेपरवेट भेंट किया। एक शेर के अंदर दूसरे शेर की आकृति वाली मूर्ति के शिल्प से सीएम खासे प्रभावित नजर आए।

उन्होंने मूर्ति भेंट करने वाले शिल्पी बच्चा लाल मौर्या प्राचीन शिल्प पर बात की। शिल्पियों, बुनकरों की समस्याओं के बारे में पूछा। बुनकरों की तरह शिल्पियों के लिए भी सस्ती बिजली मुहैया कराने का भरोसा दिलाया

। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पांडेय ने भी शिल्पियों के कौशल को सराहा। शेर के अंदर शेर वाली मूर्ति को आधार बनाते हुए कहा कि इस देश में भी दो शेर हैं एक मोदी और दूसरे योगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed