फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mahendra nath pandey said, join the party and open the path of development

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय बोले, पार्टी के साथ आकर बनारस के विकास का रास्ता खोलिए 

Sun, 12 Nov 2017 12:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 12 Nov 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
mahendra nath pandey said, join the party and open the path of development
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने शहरवासियों से अपील की कि पार्टी के साथ आकर बनारस के विकास का रास्ता खोलिए। इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि महापौर तभी समुचित तरीके से काम करेगा जब सदन में उसका बहुमत होगा।
विज्ञापन


महापौर के साथ ही दो तिहाई पार्षदों को भी जिताइए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम में सुधार के लिए एक संकल्प पत्र रविवार को पार्टी लखनऊ से जारी करेगी। विशिष्ट अतिथि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने बसपा, सपा, कांग्रेस पर हमला बोला।
विज्ञापन


मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने की। इस दौरान टिकट वितरण से नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में महापौर प्रत्याशी मृदुला जायसवाल, निकाय चुनाव प्रभारी सलिल विश्नोई, सह प्रभारी संतोष सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, विधायक सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बसपा के पूर्व एमएलसी विनीत सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चा गरम रही।

चर्चा थी कि वह यहां कभी भी सदस्यता ग्रहण करने के लिए आ सकते हैं। हालांकि वह नहीं आए और बाद में प्रदेश अध्यक्ष ने भी ऐसी किसी बात का खंडन किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मिर्जापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए विनीत के गले में केसरिया गमछा देख यह चर्चा जोर पकड़ी थी।


कार्यक्रम स्थल के बाहर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के चलते लंबा जाम लगा। सड़क पर कार्यकर्ताओं के वाहन खड़ा करने के बारे में क्षेत्रीय अध्यक्ष का कहना था कि कार्यकर्ताओं की गाड़ियां स्कूल परिसर में खड़ी थीं। बाहर खड़े वाहन दूसरों के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed