फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahendra nath pandey gave statement after poll result

चुनाव परिणाम पर बोले भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, हम हारे जरूर लेकिन...

Thu, 13 Dec 2018 01:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Thu, 13 Dec 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
Mahendra nath pandey gave statement after poll result
उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala
छत्तीसगढ़ को छोड़कर किसी प्रदेश में भाजपा की हार नहीं है। हम चुनाव जरूर हारे हैं, लेकिन हमारे मत प्रतिशत में इजाफा हुआ है। छत्तीसगढ़ की हार पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मंथन करेगा और जो भी कमियां होगी, उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा हमेशा राम मंदिर निर्माण की पक्षधर है, लेकिन चुनावी एजेंडा नहीं है। देश में आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बरकरार है। ये बातें उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने बुधवार को चंदौली में मुख्यालय स्थित डाक बंगले पर पत्रकारों से कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के पांच राज्यों में विधान सभा के चुनाव के परिणाम का असर आगामी लोकसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा। आज भी देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। दोबारा उन्हें ही प्रधानमंत्री चुनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के पास नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व नहीं हैं। राहुल गांधी पूरे देश घूमकर झूठ का पुल बांध रहे हैं, लेकिन झूठ के सहारे उन्हें सत्ता नहीं मिल सकती है। 44 से 54 सीट तक पहुंचने में उनकी कमर सीधी हो जाएगी।

वहीं महागठबंधन का सपना देख रहे अखिलेश यादव पर मायावती का दबाव बढ़ता जा रहा है। मायावती ने अखिलेश के सिर पर हाथी का बोझ डाल दिया है। उसी को लेकर अखिलेश परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा का खुला समर्थन रहा है, लेकिन यह चुनावी एजेंडा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed